{"_id":"6a4179902a9aa506150664f7","slug":"pulse-polio-campaign-off-to-a-strong-start-in-solan-49638-children-administered-the-dose-on-the-first-day-shimla-news-c-176-1-sln1013-172723-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में पल्स पोलियो अभियान की जोरदार शुरुआत: पहले दिन 49,638 बच्चों को पिलाई खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में पल्स पोलियो अभियान की जोरदार शुरुआत: पहले दिन 49,638 बच्चों को पिलाई खुराक
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बूथ पर बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाती नर्स। संवाद
443 बूथों पर चला अभियान, घर-घर टीमों की तैनाती, मेले में भी विशेष बूथों से बच्चों को मिली सुरक्षा
83 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लक्ष्य 60 प्रतिशत पूरा
आज और कल दवाई पिलाने के लिए घर-घर पहुंचेगी विभाग की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के पहले दिन जिलेभर में 443 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के कुल 49,638 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 60 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब विभाग के पास अभियान को पूरा करने के लिए दो दिन शेष हैं, जिसमें सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। जिला मुख्यालय में चल रहे शूलिनी मेले के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था की। मेले में 22 बूथ लगाए गए, जिनमें मालरोड स्थित चिल्ड्रन पार्क, ठोडो मैदान के आपदा प्रबंधन हॉल और पुराने बस अड्डे पर भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी बूथ स्थापित किया गया, जहां पहले दिन 329 बच्चों को दवा पिलाई गई। सुबह 9 बजे शुरू हुए अभियान में दो घंटे के भीतर ही 100 से अधिक बच्चों को खुराक पिलाई गई। अभिभावक लगातार अपने बच्चों को बूथों पर लेकर पहुंचे। शाम 4 बजे तक चले पहले दिन के अभियान के बाद अब शेष बच्चों तक पहुंचने के लिए टीमें सक्रिय हैं।
कोट
जिलेभर में पहले दिन विभाग की ओर से कुल 49,638 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं। यह उपलब्धि विभाग को मिले लक्ष्य का लगभग 60 प्रतिशत है। अब शेष बच्चों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रह जाए।
- डॉ. अजय पाठक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग,सोलन
सीएचसी रामशहर में 270 बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स
रामशहर(सोलन)। रामशहर में पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामशहर स्थित बूथ पर 270 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गईं। 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। यह विशेष अभियान पूरी ग्राम पंचायत रामशहर में चलाया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
कुनिहार में 10 बूथों पर चला अभियान
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार क्षेत्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 10 बूथों पर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 899 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रवेक्षीका अरुणा शर्मा ने बताया कि अधिक से अधिक बच्चों को कवर करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बूथ स्थापित किए गए।
चायल में 100 से अधिक बच्चों को पिलाई गई दवा
चायल (सोलन)। के चायल क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान 100 से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्या डोगरा, अनीता ठाकुर, सुनीता और आशा वर्कर डाली ने सक्रिय भूमिका निभाई।