फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pujari prevented the writers from entering the Balaji temple rampur bushahr shimla

यहां पुजारी ने साहित्यकारों को बलग मंदिर में प्रवेश से रोका

Tue, 04 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 04 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Pujari prevented the writers from entering the Balaji temple rampur bushahr shimla

शिमला जिले के दूरदराज गांव कुठाड़ में 20 साहित्यकारों का राजा बलि से जुडे़ माने जाने वाले बलग में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत तो किया, लेकिन ऐतिहासिक मंदिर में प्रवेश करने से पुजारी ने साफ इंकार किया। इससे लेखकों में नाराजगी है।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की है कि बलग मंदिर का सरकारीकरण हो। इसे पुरातत्व विभाग के अधीन किया जाए। यह जानकारी वरिष्ठ कथाकार एसआर हरनोट ने दी। शिमला से कुठाड़ तक 70 किलोमीटर यात्रा में लेखकों के भ्रमण और साहित्य संवाद का पहला चरण बलग गांव में था।
विज्ञापन


हरनोट ने कहा कि इस दौरान बलग गांव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर तकरीबन एक घंटे तक चर्चा चली, लेकिन नियमों की दुहाई देकर मंदिर में लेखकों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। इससे लेखक दसवीं शताब्दी में निर्मित इस शिखर शैली के भव्य मंदिर के दर्शन नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर समय सभी के प्रवेश की अनुमति नहीं : अध्यक्ष 

Pujari prevented the writers from entering the Balaji temple rampur bushahr shimla

मंदिर के मुख्य गेट पर पहले ही ताला लगा दिया गया था। वजह पूछी गई तो ग्रामीणों ने रीति-रिवाजों और नियमों की दुहाई दी और कहा कि मंदिर में प्रवेश बंद कर दिया गया है। लेखकों ने मांग की है कि इस भव्य ऐतिहासिक मंदिर परिसर को तत्काल सरकार अपने अधीन लेकर पुरातत्व विभाग को सौंप दे। 

मंदिर कमेटी बलग के अध्यक्ष प्रेमदत्त शर्मा ने बताया कि देव समाज के नियमों के अनुसार मंदिर में हर समय सभी के प्रवेश की अनुमति नहीं है। गांव के लोगों को भी मंदिर में जाने की अनुमति नहीं है।

केवल साल में एक बार उत्सव के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य ही इसमें प्रवेश करते हैं। इसके बाद मंदिर में हमेशा ताला लगा होता है। फिलहाल, पुजारी को ही अंदर जाने की अनुमति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed