Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pucca houses to be built for the urban poor in Krishnanagar; tender issued

Shimla News: शहरी गरीबों के लिए कृष्णानगर में बनेंगे पक्के घर, टेंडर जारी

Mon, 01 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pucca houses to be built for the urban poor in Krishnanagar; tender issued
नगर निगम दो करोड़ रुपये से करवाएगा निर्माण
विज्ञापन

दो कमरे, एक किचन और एक बाथरूम की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गरीबों के लिए कृष्णानगर वार्ड में पक्के आवास बनाने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। नगर निगम की ओर से इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। निगम ने ठेकेदारों के लिए ऑनलाइन टेंडर आवंटित कर दिए हैं। इसकी बिड 16 दिसंबर की दोपहर दो बजे खोली जाएगी। हालांकि इससे पूर्व में निगम ने ठेकेदारों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


राजधानी के कृष्णानगर में राजीव आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 16 आवास बनेंगे। हालांकि पूर्व में आपदा की वजह से यह प्रोजेक्ट पूरी तरह लटक गया था लेकिन अब नगर निगम ने कृष्णानगर में इन आवासों को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम करीब दो करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से कृष्णानगर में आवास गरीबों को बनाकर देगा। नगर निगम का कहना है कि यह आवास पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन आवासों में रहने वाले लोगों के लिए दो कमरें, रसोई घर और बाथरूम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में गरीबों को आवासों को लेकर जो समस्याएं पेश आ रही थी, वह भी खत्म हो जाएगी। नगर निगम की ओर आमंत्रित किए ऑनलाइन टेंडर में भाग लेने वाले ठेकेदार को 333468 रुपये की अर्नेस्ट मनी और 5900 रुपये की टेंडर फीस चुकानी होगी। वहीं सोलह महीनों के भीतर निगम गरीबों को यह आवास बनाकर देगा।
विज्ञापन




ऑनलाइन मांगी हैं निविदाएं
प्रोजेक्ट को शुरू करने को लेकर ऑनलाइन निविदाएं मांगी हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
- भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article