{"_id":"64e9769865773d537406b093","slug":"public-works-department-officer-charged-of-rape-case-by-assistant-professsor-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पर दुष्कर्म का केस, असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पर दुष्कर्म का केस, असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाया आरोप
Sat, 26 Aug 2023 09:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Aug 2023 09:21 AM IST
सार
महिला का आरोप है कि वर्ष 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक उसका आरोपी ने शारीरिक शोषण किया। अब शादी करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के एक महाविद्यालय की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने लोक निर्माण महकमे के उच्च पद पर तैनात एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी बीसीएस स्थित महिला थाने में शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक वर्ष 2019 में उसकी आरोपी से मुलाकात हुई। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह अपने पति से तलाक लें और इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी की बातों में आकर महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। महिला का आरोप है कि वर्ष 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक उसका आरोपी ने शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
अब शादी करने से इनकार कर रहा है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जाांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना हैै कि आरोप सही साबित होने पर इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर दूसरी तरफ इस मामले को लेकर शहर में चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।