{"_id":"5e4a31738ebc3ee5913ca509","slug":"public-suggestions-in-himachal-pradesh-government-budget-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में शामिल किए जाएंगे आम आदमी के दो सौ से ज्यादा सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में शामिल किए जाएंगे आम आदमी के दो सौ से ज्यादा सुझाव
Mon, 17 Feb 2020 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने तीसरे बजट को और ज्यादा लोक लुभावन बनाने में जुटी जयराम सरकार ने बजट को तैयार करने की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लोगों से सुझाव मिलने के बाद वित्त विभाग और योजना विभाग इस काम में जुट गया है। इस बार के बजट में करीब दो सौ से ज्यादा सुझावों को बजट भाषण में शामिल करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने विभिन्न माध्यमों से आम लोगों से बजट को बेहतर बनाने और खर्च घटाने के संबंध में सुझाव मांगे थे। जिसके बाद आम लोगों से 26 सौ से ज्यादा सुझाव सरकार के पास पहुंचे। खास बात यह है कि ज्यादा तरह सुझाव निजी स्तर के थे। इनमें कर्मचारियों का कांट्रेक्ट पीरियड तीन से एक साल करने, एसएमसी व कंप्यूटर टीचरों को सरकारी शिक्षक बनाने जैसे सुझाव शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव-मुहल्ले की सड़क, नाली निर्माण, विभिन्न तरह की डिमांड और स्थानांतरण को लेकर भी लोगों ने अपनी राय भेजी थी। लेकिन दो सौ ऐसे सुझाव भी सरकार को प्राप्त हुए जिनको बजट में किसी न किसी रूप में शामिल करने की कवायद की जा रही है। खास बात यह है कि आम लोगों से आए सुझावों को वित्त विशेषज्ञों की एक टीम को भेजा गया, जहां से उन टीमों के चुनाव के बाद सुझावों को बजट में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन