फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   public suggestions for himachal govt budget

बजट के लिए आम लोगों ने जयराम सरकार को दिए 322 सुझाव

Mon, 26 Feb 2018 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 26 Feb 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
public suggestions for himachal govt budget

हिमाचल में 9 मार्च को पेश होने वाले बजट से पहले आम लोगों ने जयराम सरकार को 322 सुझाव दिए हैं। आम लोग प्रशासनिक सुधार, खर्च घटाने और संसाधन बढ़ाने के पक्ष में हैं। वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट के लिए वित्त विभाग को रविवार शाम तक कुल 322 सुझावों में से प्रशासन के तौर-तरीकों को सुधारने के लिए 71, अनावश्यक खर्चे घटाने के लिए 56 और संसाधन बढ़ाने के लिए सरकार को 35 सुझाव मिले हैं। इनके अलावा 160 अन्य सुझाव भी आए हैं। 

विज्ञापन


बीते शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने बजट की तैयारियों पर अधिकारियों की एक बैठक भी ली। बैठक में अब तक आए सुझावों पर चर्चा की गई। राज्य की आमदनी बढ़ाने को कृषि, बागवानी, पर्यटन, उद्योग, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में खास फोकस करने और अच्छे नतीजे देने वाली नीतियां बनाने जैसे सुझावों पर चर्चा हुई। इन तमाम क्षेत्रों के विकास के लिए सरल नीतियां बनाने और सड़कों, भवनों, पानी आदि का आधारभूत ढांचा खड़ा करने के भी सुझाव आए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने वार्षिक बजट 2018-19 के लिए जनता से राजस्व, व्यय और अन्य संबंधित मामलों पर बहुमूल्य सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों पर गौर करके ही वार्षिक बजट को तैयार किया जाना है। ये सुझाव उद्योगपतियों, कारोबारियों, किसानों-बागवानों, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों, पेंशनरों आदि तमाम वर्गों से आए हैं। सुझाव देने वालों में हिमाचल से बाहर रह रहे राज्य के लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्डों-निगमों में खत्म करें राजनीतिक नियुक्तियों की परंपरा

public suggestions for himachal govt budget

सुझावों में प्रदेश सरकार के सभी प्रमुख विभागों में सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति करने की नीति बनाने, कर्मचारियों के कामकाज को परिणामोन्मुखी करने, बोर्डों-निगमों में सैकड़ों अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, निदेशकों आदि की नियुक्ति की परंपरा को खत्म करने, सरकारी गाड़ियों का दुरुपयोग रोकने, जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों के अनावश्यक खर्चों को घटाने जैसे प्रमुख हैं। 

ई-मेल पर आप भी भेजें सुझाव
वार्षिक बजट के लिए सुझाव finsecy-hp@nic.in पर ई-मेल करके भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा फाइनेंस बजट वेबपोर्टल पर दिए लिंक पर क्लिक करके भी दिए जा सकते हैं। 

9 मार्च को पेश होगा जयराम सरकार का पहला बजट 
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 9 मार्च को अपनी सरकार का पहला बजट पेश करेंगे। बजट सत्र 6 मार्च से शुरू होगा। प्रदेश की जनता की नजरें सरकार के इस पहले वार्षिक बजट पर टिकी हैं कि वे क्या नया करेंगे। 

तमाम इच्छुक लोगों से बजट के लिए सुझाव मांगे गए हैं। अब तक  सबसे ज्यादा सुझाव प्रशासनिक सुधार और इसके बाद खर्चों में कटौती और संसाधन बढ़ाने को लेकर आए हैं। - डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed