फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public meeting of Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri in Telka Chamba

Mukesh Agnihotri: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- जयराम के मुंगेरीलाल के हसीन सपने पूरे नहीं होंगे

Fri, 24 May 2024 10:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तेलका (चंबा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 May 2024 10:54 PM IST
सार

जिला चंबा के तेलका में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर षड्यंत्र कर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा। 

विज्ञापन

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने तेलका में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह षड्यंत्र कर मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा। सरकार पूरे पांच साल बनी रहेगी।

विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के भाजपा सांसद प्रदेश की आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाना ही नहीं चाहते, बस पांच साल टाइम पास करते हैं। कहा कि आनंद शर्मा पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, जिन्होंने चंबा-कांगड़ा के लिए कई बड़े काम किए हैं। देश में परिवर्तन की हवा चल चुकी है और इंडी गठबंधन की सरकार बन रही है, क्योंकि लोग प्रधानमंत्री की मन की बातें सुनकर बोर हो चुके हैं।
विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि किसानों की शहादत से मोदी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, वह तो बड़े-बडे़ उद्योगपतियों को खुश करने में लगे हैं। युवा रोजगार को तरस रहे हैं। जयराम ठाकुर छह निष्कासित विधायकों को टिकट देकर मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। उनको जनता पूरी तरह से नकार रही है। इससे पहले मुकेश अग्निहोत्री व डलहौजी की पूर्व विधायक आशा कुमारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व लोगों ने टोपी, शाल पहनाकर व तलवार भेंट कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed