फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Public administration committee Meeting By MLA Rakesh Pathania in DharamShala

सरकारी योजनाओं के सवाल पर बगलें झांकते रहे अफसर

Sun, 07 Oct 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 07 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Public administration committee Meeting By MLA Rakesh Pathania in DharamShala
समिति के अध्यक्ष विधायक राकेश पठानिया ने जिला कांगड़ा के अफसरों की धर्मशाला में बैठक ली। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के अफसर ही सरकारी योजनाओं से अनजान हैं। प्रदेश विधानसभा की जन प्रशासन समिति के सोलन, सिरमौर, चंबा, भरमौर, ऊना, कांगड़ा दौरे के दौरान अफसरों की सुस्ती की पोल खुली है। समिति के अध्यक्ष विधायक राकेश पठानिया ने जिला कांगड़ा के अफसरों की धर्मशाला में बैठक ली। बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अफसर पठानिया के सवालों में फंस गए।

विज्ञापन


डीसी के अलावा किसी भी अफसर को मनरेगा की नई 260 योजनाओं की जानकारी ही नहीं थी। मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में भी अमूमन अफसर अंजान दिखे। बागवानी और कृषि विभाग के अफसर बिना रोड मैप के योजनाओं को धरातल पर उतारने में लगे दिखे। खनन विभाग सिर्फ चालान काटने तक सीमित दिखा। कई अफसर बिना तैयारी के बैठक में पहुंचे गए थे जो सवालों के फेर में फंस गए।
विज्ञापन


अफसरों ने कागजों में आंकड़ों के खेल से समिति को उलझाने की कोशिश की लेकिन काउंटर प्रश्नों के जवाब देने में वे फंस गए। पठानिया ने कहा कि अफसरों को मनरेगा की नई योजनाओं और मुख्यमंत्री आवास योजना की ही जानकारी नहीं थी। इससे आम आदमी तक लाभ कैसे पहुंचेगा। जन प्रशासन समिति बैठक का फालोअप लेते रहेगी। समीक्षा रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। इसमें लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जवान बचाएं युवाओं को नशे से

Public administration committee Meeting By MLA Rakesh Pathania in DharamShala

पठानिया ने अधिकारियों से सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाने लिए समर्पित प्रयास करने को कहा। बैठक में समिति के सदस्य विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, इन्द्र दत्त लखनपाल, जियालाल, पवन नैयर एवं रीता धीमान भी उनके साथ उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।  

 बैठक में पुलिस को समिति की ओर से निर्देश दिए गए कि वे जवानों की एक टीम बनाकर स्कूल, कालेज और पंचायतों में युवाओं को नशे की बुराइयां बताएं।  

ट्रैफिक कर्मियों को दो मास्क 
समिति ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की फिक्र करते हुए उन्हें मास्क मुहैया करवाए।  

एडीएम उपमंडलों में जाकर देंगे गन लाइसेंस 
पठानिया ने पूर्व सैनिकों के लिए उपमंडल स्तर पर गन लाइसेंस नवीनीकरण की सुविधा मुहैया करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नियमित अंतराल पर उपमंडलों में जाकर यह सुविधा प्रदान करें ताकि पूर्व सैनिकों को धर्मशाला के चक्कर न लगाने पड़ें। 

नूरपुर में एसपी दफ्तर खोलने का प्रस्ताव 
राकेश पठानिया ने कहा कि बद्दी की तर्ज पर नूरपुर में एसपी दफ्तर शुरू करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है। नूरपुर में एसपी दफ्तर शुरू होने से नशा और खनन माफिया पर लगाम लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed