फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PTA teachers demanding for special contract.

पीटीए अध्यापकों ने स्पेशल कांट्रेक्ट, अनुबंध के लाभ मांगे

Wed, 05 Nov 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Nov 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
PTA teachers demanding for special contract.

सूबे में ग्रांट इन एड के तहत तैनात करीब सात हजार पीटीए शिक्षकों ने सरकार ने इन्हें स्पेशल कांट्रेक्ट में शामिल करने की मांग की है। यही नहीं अनुबंध के सभी लाभ भी मांगे हैं। मंगलवार को शिमला पंचायत भवन में पीटीए टीचर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक मेहता ने कहा कि जून 2006 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ग्रांट इन एड के तहत 6,945 पीटीए शिक्षकों की भर्ती की। आठ साल बाद नियमित करने का आश्वासन दिया। अगस्त 2013 में पॉलिसी बनी और पीटीए शिक्षकों को कांट्रेक्ट में मर्ज करने का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन


इस बीच जेबीटी शिक्षकों ने कोर्ट में पीटीए, पैरा और पैट शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल उठाए। अब इन्हें न तो अनुबंध में लिया जा सका है और न ही नियमित करने की प्रक्रि या आगे बढ़ सकी है। बैठक में विवेक मेहता के अलावा शिशुपाल गाजटा, ललित ठाकुर, प्रताप फौजी, आज्ञा राम, दिनेश ठाकुर, गगन चौहान, जयलाल, बोबिल ठाकुर, राजेश भाटा, सुनील कुमार, राहुल गौतम, किरण नेगी, अरुण कुमार, सुभाष कुमार, हरिओम कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिल रही ग्रांट

हार्ड एरिया में कार्यरत पीटीए शिक्षकों को जुलाई के बाद ग्रांट नहीं मिली है। अन्य जिलों में दो महीने से ग्रांट जारी नहीं की गई है। इनमें हायर एजूकेशन में 10.50 करोड़ और एलीमेंटरी में करीब 16 करोड़ रुपये है। पीटीए भर्ती पर लगे आरोपों को लेकर 18 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सरकार ने अपना पक्ष रख दिया है। कोर्ट इस दिन कोई फैसला सुना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed