फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pta and para teacher regularisation issue raised in himachal assembly

इस फैसले के बाद होगा पीटीए और पैट का नियमितीकरण, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Sat, 16 Feb 2019 08:45 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 16 Feb 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
pta and para teacher regularisation issue raised in himachal assembly

पीटीए व पैरा शिक्षकों को नियमित करने पर जयराम सरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद निर्णय करेगी। यह बात शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधायक राकेश सिंघा, आशा कुमारी और विक्रमादित्य सिंह के सवाल के जवाब में कही।

विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं लंबित चल रही हैं। इसलिए जब तक उन पर फैसला न हो जाए तब तक सरकार इन शिक्षकों के नियमितीकरण पर फैसला नहीं ले सकती।
विज्ञापन


हालांकि, सरकार ने उन शिक्षकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही इस साल के वार्षिक बजट में नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन देने का एलान किया है। बताया कि वर्तमान में विभिन्न प्रक्रियाओं के तहत शिक्षा विभाग में 15 हजार कांट्रेक्ट वाले शिक्षक कार्यरत हैं जिनमें 3417 पैट, 1339 पैरा, 4974 पीटीए ग्रांट
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एड जो कांट्रेक्ट पर लिए गए और 6061 सरकारी कांट्रेक्ट वाले शिक्षक शामिल हैं। वहीं, आशा कुमारी के अनुपूरक सवाल पर शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार जल्द से जल्द सभी स्कूलों में प्रधानाचार्य के पदों को भरने का प्रयास करेगी।

इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह द्वारा अनुबंध समय कम करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि चूंकि यह सभी विभागों से जुड़ा विषय है, ऐसे में इस संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ही फैसला लेंगे।

स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे रिक्त पद : मंत्री

pta and para teacher regularisation issue raised in himachal assembly

प्रदेश सरकार ने सदन को विश्वास दिलाया है कि स्वास्थ्य विभाग में जल्द से जल्द सभी पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री की गैर मौजूदगी में वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने यह जानकारी विधायक रामलाल ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी है।

विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र का हवाला देेते हुए कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, तकनीकी सहायकों जैसे विभिन्न पद रिक्त हैं। इसकी वजह से स्वास्थ्य शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं तक प्रभावित हो रही हैं।

वन मंत्री ने बताया कि हाल ही में सरकार ने 248 डाक्टरों की नियुक्ति की है। साथ ही 208 डॉक्टरों की भर्ती के लिए मांगपत्र प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आश्वासन दिया कि सरकार जल्द से जल्द सभी पदों को भरने का प्रयास करेगी। 

जमीन इंतकाल के बाद शुरू होगा फेज टू का काम

pta and para teacher regularisation issue raised in himachal assembly

वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने विधायक अनिरुद्ध सिंह के सवाल के जवाब में बताया है कि आईजीएमसी फेज टू का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। स्वास्थ्य मंत्री की अनुपस्थिति में जवाब देने उठे वन मंत्री ने कहा कि भट्ठाकुफर चम्याना में जो निर्माण कार्य चल रहा है वह सुपर स्पेशिएलिटी भवन का है जिसका शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया था और उस समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य मंत्री व विधायक मौजूद थे।

कहा कि वर्तमान में जिस जमीन पर फेज टू का काम होना है उसके लिए 52 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया गया है लेकिन जमीन का इंतकाल नहीं हो सका है। कहा कि इंतकाल होते ही फेज टू को बनाने के लिए एस्टीमेट व नक्शा तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद कैंसर अस्पताल व एडवांस ट्रामा सेंटर का संचालन इसमें शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed