फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Psycho Lover do Murder Slit Throat Of Girlfriend side story Baddi Himachal Pradesh

सनकी आशिक ने बस इतनी सी बात पर दी आंचल को बेरहम मौत, पुलिस को बताई वजह

Fri, 18 May 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरोटीवाला (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बरोटीवाला (सोलन) Updated Fri, 18 May 2018 09:22 AM IST
Psycho Lover do Murder Slit Throat Of Girlfriend side story Baddi Himachal Pradesh

बरोटीवाला हिल व्यू अपार्टमेंट में बी-फार्मा कंपनी में इंटर्नशिप कर रही युवती की हत्या में मोबाइल नंबर मौत की बड़ी वजह बन गई। बता दें कि मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है। बरोटीवाला हिल व्यू अपार्टमेंट में बी-फार्मा कंपनी में इंटर्नशिप कर रही युवती की हत्या में मोबाइल नंबर ब्लॉक करना मौत की बड़ी वजह बन गई।


तस्वीरें: सनकी आशिक का खूनी इंतकाम, प्यार में धोखा मिला तो काट दिया गर्लफ्रेंड का गला

हत्या के बाद पुलिस की तफ्तीश में इस बात का खुलासा हुआ है। प्रशिक्षु कर्मचारी युवती और आरोपी अखिल दोनों एक ही उद्योग डॉ. रेड्डी लैब भुड्ड में प्रशिक्षु के तौर पर कार्य करते थे। उन्हें 8-8 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था।
विज्ञापन

जान की भीख मांगती रही आंचल, दरिंदा काटता रहा गला, सहेली ने बयान की खौफनाक दास्तां
दोनों 2016 से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन अगस्त 2017 से दोनों में ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में युवती ने अखिल का मोबाइल नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया, जिससे गुस्साए अखिल ने तालीबानी अंदाज में उसे मौत के घाट उतार दिया।

बख्श देने की गुहार लगाती रही

Psycho Lover do Murder Slit Throat Of Girlfriend side story Baddi Himachal Pradesh

हत्या के वक्त मृतक युवती की सहेली उससे सिर्फ चंद कदमों की दूरी पर ही थी और आरोपी से उसकी सहेली को बख्श देने की गुहार लगा रही थी। हत्या का शिकार हुई युवती की गर्दन पर आरोपी ने कटर फंसा रखा था और बार-बार उसे मौत के घाट उतार देने की धमकी दे रहा था। यह घटनाक्रम करीब दस मिनट तक चलता रहा।

इस दौरान दोनों युवतियां रहम की भीख मांगती रहीं। लेकिन कातिल का दिल नहीं पसीजा। दस मिनट तक लंबी वार्तालाप के बाद उसने गर्दन पर रखे कटर को एक झटके में खींच दिया जिससे युवती के गले से खून बहने लगा, वो फर्श पर तड़पने लगी। आरोपी उसे तड़पता छोड़ युवती की सहेली पर झपटा, उसने उस पर भी ताबड़तोड़ कई वार किए और मौके से फरार हो गया।

युवतियों को बचाने के लिए कोई नहीं आया

Psycho Lover do Murder Slit Throat Of Girlfriend side story Baddi Himachal Pradesh

यह पूरी वारदात अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 304 बी-9 में हुई। पूरे अपार्टमेंट में कई परिवार रहते हैं। लेकिन कोई भी मौके पर कमरे में फंसी दोनों युवतियों को बचाने के लिए नहीं आया। घायल युवती ने जो जानकारी पुलिस को दी है वो भी दिल दहला देने वाली है।

बेहोश होने से पहले उसने बताया कि उसके सामने ही उसकी सहेली का आरोपी ने गला रेत दिया और फर्श पर तड़प-तड़प कर उसने दम तोड़ दिया। एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा ने पीजीआई पहुंचकर घायल युवती से सारी घटना की जानकारी हासिल की।

गिरफ्तार किए गए युवक अखिल से क्रॉस वेरिफाई किया गया और सारे तथ्य सामने आ गए। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed