फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Provide Sutlej water to the capital by July 15

Shimla News: राजधानी में 15 जुलाई तक पहुंचाओ सतलुज का पानी

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Provide Sutlej water to the capital by July 15
मंत्री विक्रमादित्य के कंपनी को आदेश
विज्ञापन

गलत बिल जारी करने पर लगाई फटकार, अब गड़बड़ी न करें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में अगले महीने तक सतलुज नदी का पानी सप्लाई करने की तैयारी है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पेयजल कंपनी को 15 जुलाई तक सतलुज नदी का पानी शिमला पहुंचाने का टारगेट दिया है।

पहले जून में इस नदी का पानी शिमला पहुंचाने का दावा था जो काम में देरी से पूरा नहीं हो पाएगा। शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहरी विकास मंत्री ने इस परियोजना के काम की रिपोर्ट ली। पूछा कि सतलुज पेयजल परियोजना का अभी कितना काम बचता है। कब इसका ट्रायल शुरू होगा। कंपनी ने रिपोर्ट दी कि पंपिंग स्टेशन, टैंक बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है। अब वाॅल्व लगाने का काम चल रहा है और मशीनरी स्थापित की जा रही है। जून के अंत तक इस परियोजना में टेस्टिंग शुरू करने की योजना है। मंत्री ने निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक सतलुज का पानी शिमला पहुंचाया जाए ताकि बरसात में दूसरी परियोजनाओं में आने वाली गाद के कारण शहर में पानी का संकट न हो। कहा कि इस काम में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि इसी महीने विधायक, मेयर और अधिकारियों के साथ वह खुद शकरोड़ी से शिमला तक इस पूरी परियोजना के काम का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन




गलत बिल पर लगाई फटकार
शहर में कई उपभोक्ताओं को पानी के गलत बिल जारी करने पर भी मंत्री ने सुएज कंपनी को फटकार लगाई। कहा कि अब ऐसी गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इससे शहर के लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को गलत बिल जारी नहीं होने चाहिए। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भी पानी के बिल चेक करके ही जारी करने के निर्देश दिए। शहर में पानी से जुड़ी शिकायतें सुनने के लिए कंपनी ग्राहक सेवा केंद्र भी बनाने जा रही है। संजौली में इसका निर्माण किया जा रहा है। बाकी वार्डाें में भी यह केंद्र बनेंगे। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि निगम कंपनी को इनके लिए जगह देगा। इससे कंपनी को आसानी से जगह मिलेगी जबकि निगम को किराया आएगा। कहा कि छोटा शिमला चार्ली विला के पास भी सेंटर बनाने के लिए सीएम से मंजूरी ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मशोबरा में 10 जून से शुरू होगा काम
शहरवासियों को 24 घंटे पानी देने के लिए राजधानी में 10 जून से पाइप बिछाने का काम शुरू करने की तैयारी है। मशोबरा से यह काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने पाइप भी मंगवा ली है। बैठक में महापौर सुरेंद्र चौहान ने सुझाव दिया कि हर जगह खुदाई करने से अच्छा है कि छोटे आकार वाले पाइप दीवारों के साथ साथ बिछाई जाए। इससे लागत कम आएगी और पाइपलाइन टूटने पर इसकी मरम्मत भी आसान होगी। महापौर ने ठोस कचरा प्रबंधन, पार्किंग निर्माण को लेकर भी मंत्री से बजट की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article