Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Protests and road blockades against the decision to cancel the NEET exam

Shimla News: नीट की परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन, चक्का जाम

Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Protests and road blockades against the decision to cancel the NEET exam
समरहिल चौक पर एसएफआई ने एनटीए बर्खास्त करो के लगाए नारे
विज्ञापन

धांधली के विरोध में एनटीए अध्यक्ष का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नीट परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ राजधानी में छात्रों ने बुधवार को उग्र प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समरहिल में बुधवार सुबह पेपर लीक और परीक्षा प्रबंधन में गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक समरहिल चौक पर चक्का जाम भी किया।

इससे समरहिल और आसपास के क्षेत्रों में यातायात बाधित रहा। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एनटीए को बर्खास्त करो और मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। एनटीए अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) देशभर में परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने में विफल रही है। छात्रों ने कहा कि नीट और नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक और धांधली की घटनाओं ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को सही तरीके से संचालित करने में असफल रही है। एसएफआई नेताओं एसएफआई के इकाई सचिव मुकेश और इकाई उपाध्यक्ष आशीष ने मांग की कि एनटीए को तुरंत भंग किया जाए और पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में उच्च स्तरीय समिति से करवाई जाए। संगठन ने शिक्षा मंत्री से भी इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को प्रदेशभर के कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों तक विस्तारित किया जाएगा। संगठन ने इसे केवल एक परीक्षा का मुद्दा न बताते हुए शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के अधिकारों से जुड़ा मामला करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article