{"_id":"57b60e756e927d23cc82d09df04aacc4","slug":"protest-in-front-of-dc-office-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला शहर में सड़कों पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला शहर में सड़कों पर उतरीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एआईडीडब्ल्यूए ) ने वीरवार को लोअर बाजार में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य एजेंडा महिलाओं को निशुल्क शौचालय सुविधा प्रदान करना था।
विज्ञापन
समिति की जिला सचिव फालमा चौहान ने कहा कि नगर निगम ने 2012 में महिलाओं को निशुल्क शौचालय सेवा देने की अधिसूचना जारी की है लेकिन बावजूद इसके महिलाओं से दो, पांच, आठ तथा दस रुपये तक लिए जाते हैं।
विज्ञापन
किसी के पास 100 रुपए का नोट हो तो भी कर्मचारी नोट को तुड़वा देता है और महिलाओं को चेंज लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई मर्तबा शौचालय कर्मचारी शराब पीकर होते है, ऐसे में महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
समिति ने प्रशासन से मांग की है कि महिलाओं को निशुल्क शौचालय सेवा दी जाए, शौचालय में पानी और सफाई की उचित व्यवस्था की जाए ताकि महिलाओं को परेशानी से न जूझना पड़े।
समिति ने शहर की सभी महिलाओं से अपील की है कि शौचालय का प्रयोग करने के बाद कोई पैसे न दें और अगर कोई पैसे मांगता है तो मोबाइल नंबरों 9418120302, 9418492007, 9816029314 पर शिकायत करें।
प्रदर्शन में उप प्रधान मीना, सुनीता, मीरा, अनीता, सत्या, निशा और मधू सहित समिति की अन्य सदस्याएं शामिल रहीं। साथ ही आंदोलन को और उग्र करने की धमकी भी दी।