{"_id":"634ef3958724656f87327028","slug":"protest-begins-resignation-of-one-congress-leader-for-ticket-announcement-of-three-contesting-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: विरोध शुरू, टिकट के दावेदार एक कांग्रेस नेता का इस्तीफा, तीन की चुनाव लड़ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: विरोध शुरू, टिकट के दावेदार एक कांग्रेस नेता का इस्तीफा, तीन की चुनाव लड़ने की घोषणा
Wed, 19 Oct 2022 12:13 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बरठीं (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/बरठीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आदित्य विक्रम सिंह, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट व बीरू राम किशोर।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के टिकट जारी होते ही नाराज नेताओं के इस्तीफे व बागी होकर चुनाव लड़ने की घोषणा करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ये नेता छिटककर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम सकते हैं। कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र से खीमी राम को प्रत्याशी बनाते ही पूर्व मंत्री दिवंगत कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने का एलान भी कर दिया है। वहीं, शिमला जिला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने रजनीश किमटा को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुभाष मंगलेट ने बागी होकर चुनाव लड़ने का एलान किया है।
बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व विधायक बीरू राम किशोर को भी टिकट नहीं मिला है। उन्होंने मंगलवार दिन में ही घोषणा कर दी थी कि अगर पार्टी टिकट नहीं देती है तो वह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इधर, आप ने अपने प्रत्याशियों की सूची रोक ली है। आप के वरिष्ठ नेता पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा और कांग्रेस के रुष्ट नेता उनके संपर्क में हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस से टिकट न मिलने पर कई नेता आप का दामन थामकर चुनाव लड़ सकते हैं। उधर, भाजपा हाईकमान की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी इस सूची का भी इंतजार कर रही है।