फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   protest against padmavat movie at nahan hp

नाहन में पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन, निर्देशक का पुतला फूंका

Tue, 23 Jan 2018 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 23 Jan 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
protest against padmavat movie at nahan hp

संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म पद्मावत के खिलाफ नाहन में राजपूत एकता मिशन ने मोर्चा खोल दिया है। मिशन ने सोमवार को फिल्म के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला लाइब्रेरी के समीप निर्देशक का पुतला भी फूंका। 

विज्ञापन


इससे पहले मिशन से जुड़े पदाधिकारियों और दर्जनों सदस्यों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। राजपूत एकता मिशन से जुड़े लोग हिंदू आश्रम के समीप एकत्रित हुए। 
विज्ञापन


यहां से बड़ा चौक, गुन्नूघाट, माल रोड, दिल्ली गेट, नया बाजार और लाइब्रेरी होते हुए रैली उपायुक्त कार्यालय पहुंची। इस मौके पर एकता मिशन ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का निर्माण हिंदुओं की आस्थाओं के खिलाफ

protest against padmavat movie at nahan hp
ज्ञापन में राजपूत एकता मिशन ने फिल्म का बहिष्कार करते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की है। मिशन से जुड़े लोगों ने कहा कि फिल्म का निर्माण हिंदुओं की आस्थाओं के खिलाफ है। इसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। 

राजस्थान में राजपूत समुदाय के लोग माता पद्मावती की पूजा करते हैं। फिल्म में कई तथ्यों को तोड़-मरोड़ा गया है। इस मौके पर राजपूत एकता मंच ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ भी नारेबाजी की और कहा कि इस फिल्म का बहिष्कार किया जाएगा। 

इस अवसर पर सोमनाथ, आशीष ठाकुर, मनोज, आकाश, सुरेंद्र, रोहित, विक्रम, नीरज राणा, जंगवीर सिंह, जसवीर सिंह, विक्रांत राजपूत, तरुण, आशु समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed