फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   prostitution business is going on in some hotels of Shimla city, revealed in the investigation of the police

Shimla: शिमला शहर के कुछ होटलों में चल रहा है जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

Wed, 24 Aug 2022 05:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Aug 2022 05:25 PM IST
सार

 शिमला में होटल की आड़ में जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है।  कुछ लोग होटल लीज पर लेकर इस अनैतिक काम को कर रहे हैं। 18 अगस्त को शहर के कार्ट रोड स्थित निजी होटल में पकड़े सेक्स रैकेट की पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
prostitution business is going on in some hotels of Shimla city, revealed in the investigation of the police
जिस्मफरोशी(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होटल की आड़ में जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है।  कुछ लोग होटल लीज पर लेकर इस अनैतिक काम को कर रहे हैं। 18 अगस्त को शहर के कार्ट रोड स्थित निजी होटल में पकड़े सेक्स रैकेट की पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है। जिस्मफरोशी के लिए इस्तेमाल हो रहा निजी होटल शिमला के दो लोगों का है। 2021 में इन्होंने होटल को लीज पर दिया था। सेक्स रैकेट मामले में होटल संचालक जिसने होटल लीज पर ले रखा है उनकी  संलिप्ता सामने आई है। पुलिस के मुताबिक एक साल से होटल में अनैतिक काम हो रहा था। देह व्यापार को ऑनलाइन संचालित किया जाता था। दलालों के माध्यम से दिल्ली से शिमला लड़कियों को लाया जाता था। होटल की सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

विज्ञापन


इसके बाद होटल संचालक और रिस्पशनिस्ट  को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुरुआती जांच कर होटल की सीडीआर जांच के लिए एफएसएल जुन्गा भेजी है। आरोपियों ने जांच में कबूला है कि वेश्यावृति के लिए दिल्ली से शिमला के लिए लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। दो लड़कियां को रक्षाबंधन के दिन शिमला लाया गया था। एक युवती करीब 15 दिन से होटल में ठहरी थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस. ने बताया कि सेक्स रैकेट मामले में होटल प्रबंधक की संलिप्ता भी सामने आई है। सदर थाना के इंस्पेक्टर संदीप चौधरी पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। कहा कि गलत कार्य करने वालों को नहीं बख्शेंगे।
विज्ञापन


सेक्स रैक्ट में दिल्ली से गिरोह का रहा काम
सेक्स रैक्ट का पूरा नेटवर्क दिल्ली से काम कर रहा है। अब शिमला पुलिस दिल्ली में भी दबिश देनी की तैयारी कर रही है। मामले में उत्तरप्रदेश के बालकराम, राजस्थान के मनीष कुमार, राजवीर और विक्रम को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके कब्जे से पुलिस ने आठ मोबाइल और 12 अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड कब्जे में लिए हैं। 19 अगस्त से आरोपी रिमांड पर चल रहे हैं। सदर थाना पुलिस गुरुवार को इन्हें अदालत में पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐसे होता था देह व्यापार का सौदा
पुलिस के मुताबिक व्हाट्सएप एवं वॉयस कॉल के जरिये ग्राहकों तक लड़कियों की फोटो सहित पूरी जानकारी भेजी जाती थी। 12 से लेकर 20 हजार तक एक रात का सौदा होता था। ग्राहकों तक लड़कियों को पहुंचाने का काम दलाल करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल प्रबंधन की संलिप्तता बिचौलिये (मिडलमैन) के तौर रही है। इन्होंने सेक्स रैकेट गिरोह का साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed