फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Proposal to call teacher in school college in Himachal from July 1 rejected, education minister said

हिमाचल में एक जुलाई से स्कूल-कॉलेज में शिक्षक बुलाने का प्रस्ताव खारिज, शिक्षा मंत्री ने ये कहा

Wed, 24 Jun 2020 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Proposal to call teacher in school college in Himachal from July 1 rejected, education minister said
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज(फाइल फोटो)

हिमाचल में एक जुलाई से स्कूल-कॉलेज में शिक्षक बुलाने का प्रस्ताव सचिवालय पहुंचने से पहले ही खारिज हो गया है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन आने से पहले शिक्षण संस्थान खोलने का फैसला नहीं लिया जाएगा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने का तर्क देते हुए शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल बुलाने में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। शिक्षकों को बुलाने को लेकर भी अभी फैसला नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन


एक जुलाई से स्कूल और कॉलेजों में शिक्षकों को बुलाने की तैयारी की जा रही थी। सरकार की मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को अभी भेजा जाना है। प्रस्ताव बनाने की सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री ने तेवर तल्ख कर लिए हैं। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह के किसी भी प्रस्ताव को अभी मंजूर नहीं किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिक्षण संस्थान खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी होने के बाद ही हिमाचल सरकार इस बाबत कोई फैसला लेगी। उन्होंने कि प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में शिक्षण संस्थानों को खोलने में जल्दबाजी नहीं की जाएगी। केंद्र की गाइड लाइन आने के बाद प्रदेश सरकार अपने स्तर पर आगामी फैसला लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed