फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   property detailed report of candidates

गजब! पांच साल में डबल हो गई नेताओं की संपत्ति

Thu, 17 Apr 2014 08:59 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
property detailed report of candidates

पिछले पांच साल में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की संपत्ति दोगुना हो गई है। जहां 2009 में उनकी प्रापर्टी दो करोड़ के आसपास थी, वहीं 2014 में उनकी संपत्ति चार करोड़ तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


अनुराग और उनकी पत्नी ने एक निजी कंपनी को करीब 90 लाख रुपये का लोन (अनसिक्योर्ड) दे रखा है। अनुराग पर करीब 20 लाख रुपये का कर्जा है।

अनुराग ने वर्ष 2012-13 में वार्षिक आय 45 लाख 95 हजार 130 रुपये दर्शाई है। पत्नी की वार्षिक आय 3 लाख 35 हजार 120 रुपये दर्शाई है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ दिए शपथ पत्र में संपत्ति का खुलासा हुआ है।

2009 में थे इनके पास 50 हजार

property detailed report of candidates

वर्ष 2009 में दिए शपथ पत्र के अनुराग के पास 50 हजार रुपये कैश इन हैंड थे। पत्नी शैफाली के पास 25 हजार रुपये की राशि थी। वर्तमान में अनुराग के पास साढ़े चार लाख रुपये की राशि कैश इन हैंड तथा शैफाली के पास 75 हजार रुपये की राशि है।

अनुराग के पास 2 लाख 37 हजार 865 रुपये की ज्यूलरी, 3 लाख 25 हजार रुपये की पिस्टल, पत्नी शैफाली के पास 19 लाख 87 हजार 464 रुपये की ज्यूलरी है।

अनुराग ने जय आदित्य होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को 88,70,025 रुपये का अनसिक्योर्ड लोन, पत्नी शैफाली ने डेढ़ लाख रुपये का अनसिक्योर्ड लोन दिया है। अनुराग पर 20 लाख 74 हजार 554 रुपये का ऋण भी है। कुल संपत्ति की बात करें तो अनुराग के नाम एक करोड़ 64 लाख 66 हजार 364 रुपये की चल और 2 करोड़ 53 लाख 64 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।

पत्नी शैफाली ठाकुर के नाम 11 लाख 78 हजार रुपये की अचल और 34 लाख 39 हजार 221 रुपये की चल संपत्ति है। बेटे जय आदित्य के नाम 88 हजार 216 रुपये की संपत्ति है। यानी भाजपा प्रत्याशी के परिवार के पास कुल 4 करोड़ 65 लाख 35 हजार 801 रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राक्टा की भी डेढ़ साल में दोगुनी हो गई दौलत

property detailed report of candidates

शिमला संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल ब्राक्टा की भी डेढ़ साल में चल और अचल संपत्ति दोगुना हो गई है। दिसंबर 2012 में ब्राक्टा के पास 12 लाख रुपये चल और 45 लाख रुपये अचल संपत्ति थी।

अप्रैल 2014 उनकी चल संपत्ति 12 लाख से बढ़कर 24 लाख पहुंच गई, जबकि अचल संपत्ति 45 लाख से बढ़कर 79 लाख रुपये हो गई है। उनकी पत्नी रंजना ब्राक्टा के पास 2 लाख 40 हजार नकद दिखाया गया है, जबकि 2012 में महज पांच हजार रुपये ही थे।

2012 में वार्षिक आय 2.86 लाख थी, जोकि 2014 में बढ़कर 4.35 लाख रुपये पहुंच गई है। तब एक मारुति कार थी, लेकिन अब एक स्कारपियो और एक मारुति कार है। अलग-अलग बैंक खाते में 4 लाख 35 हजार 614 नकद हैं। दस-दस तोले की तीन सोने की अंगुठियां हैं।

पत्नी रंजना ब्राक्टा के पास 2 लाख 25 हजार के गहने हैं। 60 लाख कीमत का मकान बड़श (शिमला) में है। कृषि भूमि जिसकी कीमत करीब आठ लाख है। इसके अलावा 18 लाख 59 हजार 464 की देनदारी है।

विज्ञापन

आप के सुभाष चंद के पास सात लाख की संपति

property detailed report of candidates

शिमला संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुभाष चंद नामांकन पत्र में पत्नी का नाम लिखना भूल गए।

हालांकि, पत्नी की संपत्ति के बारे में 2 लाख 51 हजार 299 का जिक्र किया गया है। कुल संपत्ति 7 लाख 27 हजार 316 बताई गई है। चल संपत्ति 11 लाख 21 हजार 141 सौ है। देनदारी 20 लाख 18 हजार 591 दिखाई गई है।

निर्वाचन आयोग के पास बाकी नेता भी नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का ब्यौया देंगे। इसके अलावा एजुकेशन, पत्‍नी और आपराधिक रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी भी नेताओं को उपलब्‍ध करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed