फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Properties of drug smugglers will be confiscated in Himachal

Himachal: चिट्टा तस्करों के खंगाली जा रही संपत्तियां और बैंक खाते, लगातार बढ़ते जा रहे तस्करी के मामले

Thu, 11 Apr 2024 12:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Apr 2024 12:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बीते 3 वर्षों में चिट्टे के साथ 4445 लोग गिरफ्तार किए हैं। प्रदेश में वर्ष 2023 में 1574 केस दर्ज हुए हैं इसमें 2,136 पुरुष व 79 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। शहरों के साथ-साथ अब चिट्टा तस्करों ने जनजातीय क्षेत्रों तक अपना जाल बिछा लिया है।

विज्ञापन
Properties of drug smugglers will be confiscated in Himachal
ड्रग्स सप्लाई - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश व बाहरी राज्यों के गिरफ्तार चिट्टा तस्करों की संपत्तियां जब्त होगी। पुलिस विभाग इनकी संपत्तियों और बैंक खातों को खंगाल रही है। वित्तीय संबंधित जांच के लिए मामले प्रवर्तन निदेशालय को भी भेजे जाएंगे। प्रदेश हिमाचल में चिट्टा तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। चिट्टे के साथ पकड़े जाने वाले आरोपियों के लिए जेलें भी छोटी पड़ने लगी हैं। आचार संहिता से लेकर अब तक नशीले पदार्थों के 40 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस विभाग ने हिमाचल के साथ लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में बीते 3 वर्षों में चिट्टे के साथ 4445 लोग गिरफ्तार किए हैं। प्रदेश में वर्ष 2023 में 1574 केस दर्ज हुए हैं इसमें 2,136 पुरुष व 79 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। शहरों के साथ-साथ अब चिट्टा तस्करों ने जनजातीय क्षेत्रों तक अपना जाल बिछा लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से चिट्टा हिमाचल आ रहा है। दिल्ली में सक्रिय नाइजीरियन मूल के व्यक्ति इस धंधे को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। चिट्टे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्य सचिव और उपायुक्तों की अध्यक्षता में कमेटियां बनाई गई हैं। चिट्टा तस्करी का मामला विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजता रहा है। सरकार ने भी इनकी संपत्तियों की भी जांच की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस विभाग लगातार चिट्टा तस्करों को बेनकाब कर रहा है। बाहरी राज्यों से भी कई गिरफ्तारियां की गई हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा ने बताया कि चिट्टा तस्करों को बक्शा नहीं जा रहा है। इनके संपत्तियों और बैंक खातों को खंगाले जा रहे है। हिमाचल के युवा पीड़ी को बर्बाद नहीं होने नहीं दिया जाएगा। हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed