फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   promotionto tgt teachers higher education department circular

17 विषयों के टीजीटी अब बन सकेंगे पीजीटी

Mon, 03 Nov 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Nov 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
promotionto tgt teachers higher education department circular

हिमाचल में 17 विषयों के टीजीटी को पीजीटी के पदों पर प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए 31 दिसंबर से पहले पैनल मांगे गए हैं।

विज्ञापन


सामान्य श्रेणियों के लिए इन पदोन्नतियों को अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन और हिंदी विषयों में 13000 तक की वरिष्ठता संख्या तक पैनल मांगे गए हैं। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र में ये पदोन्नतियां 12000 तक की वरिष्ठता संख्या तक पैनल कॉल किए गए हैं।
विज्ञापन


बायोलाजी और अर्थशास्त्र में ये प्रमोशन वरिष्ठता संख्या 10000 तक मांगे गए हैं। वाणिज्य और इन्फार्मेर्टिक्स प्रैक्टिसेज में यह पदोन्नतियां सभी मामलोें में मांगे गए हैं। अनुसूचित जाति एवं जनजाति मेें प्रमोशन के लिए ये पैनल सभी मामलों से मांगे गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक शशिभूषण सेखरी ने इस बारे में सभी उपनिदेशकों उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के प्रयासों से संभव हुई पदोन्नति: चौहान

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि संगठन इस मामले को लंबे समय से उठाता आ रहा है। संघ के प्रयासों से ही अब पदोन्नति प्रक्रिया की शुरुआत हुई है। अब देखना यह होगा कि प्रमोशन समय पर हो पाती है या नहीं। संघ इस मामले पर लगातार विभाग के टच में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed