{"_id":"579a0e8a4f1c1bec6a21ec87","slug":"promotion-to-technical-assistant-and-health-workers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: तकनीकी सहायकों और हेल्थ वर्करों को मिली प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: तकनीकी सहायकों और हेल्थ वर्करों को मिली प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 29 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च तक 10 वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके तकनीकी सहायकों को दैनिक भोगी बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि दैनिक भोगी बनने के बाद अब उन्हें प्रतिदिन 290 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार उनके दैनिक भोगी में परिवर्तित होने के बाद सात वर्ष के सेवाकाल के उपरांत उन्हें ड्राफ्ट्समैन के समकक्ष का नियमित वेतनमान दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस पर सभी व्यय मनरेगा धनराशि से वहन किया जाएगा। इस श्रेणी के लिए यह अनुबंध - रूपांतरण योजना विशुद्ध रूप से अस्थायी और मनरेगा के साथ सह मियादी है।
52 महिला हेल्थ वर्करों को पदोन्नति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश के 52 महिला हेल्थ वर्करों को पदोन्नत कर सुपरवाइजर बनाया है। विभाग ने पुरुष हेल्थ वर्करों को पदोन्नति नहीं दी है। वहीं, विभाग ने पदोन्नति के साथ ही सभी सुपरवाइजरों को नई जिम्मेदारी भी दे दी है।
विज्ञापन