फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   promotion to senior assistants.

वरिष्ठ सहायक, अधीक्षकों को पदोन्नति का तोहफा

Sat, 08 Nov 2014 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Nov 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
promotion to senior assistants.

प्रदेश सरकार ने सचिवालय में अधीक्षक और वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। कुल 11 अफसरों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। सचिवालय में पहली बार 5 वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नति कर तहसीलदार बनाया गया है।

विज्ञापन


सचिवालय में तैनात वरिष्ठ सहायकों को तहसीलदार बनने के लिए 2 फीसदी कोटा है। इसमें इन वरिष्ठ सहायकों को फायदा मिला है। इसी तरह तीन अधीक्षकों को पदोन्नत कर सेक्शन आफिसर (एसओ) और तीन वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


ये बने तहसीलदार
वरिष्ठ सहायकों से तहसीलदार बनने वालों में संजीत, नारायण वर्मा, संजीव गुप्ता, निलाक्ष और शीशराम शामिल है। सरकार ने इन पांचों तहसीलदारों को प्रशिक्षण के लिए हिप्पा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बने एसओ और अधीक्षक
इसी तरह अधीक्षक से एसओ बनने वालों में जगदंबा, रमेश कुमार और जगदीश चंद शामिल है। वहीं वरिष्ठ सहायक से अधीक्षक बनने वालों में मेहर सिंह, दीप शीखा और दिनेश कुमार को पदोन्नति का लाभ दिया गया है।  

सचिवालय में महासचिव का पद खाली
संजीत शर्मा सचिवालय कर्मचारी संगठन के महासचिव भी है। उनके तहसीलदार बनने से संगठन में यह पद खाली हो गया है। अब उनके स्थान पर दूसरे वरिष्ठ सहायक को महासचिव बनाया जाना है। सचिवालय कर्मचारियों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है।


संगठन ने बुलाई बैठक
सचिवालय कर्मचारी संगठन में महासचिव का पद खाली होने से संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक बुला दी है। इसमें रिक्त पड़े महासचिव के पद को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में तय होगा कि महासचिव के चुनाव कराए जाने हैं या फिर इस पद का अतिरिक्त कार्यभार किसी दूसरे सदस्य को दिया जाना है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला संगठन ने बीते पांच महीने प्रदेश सरकार से उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed