हिमाचल की 150 नर्सों को दीपावली का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सूबे की डेढ़ सौ से अधिक नर्सों को दीपावली का तोहफा दिया है। विभाग की ओर से शुक्रवार को 83 अनुबंध के आधार पर तैनात नर्सों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार को राज्य की 75 स्टाफ नर्सों को प्रमोट करके वार्ड सिस्टर बनाया जाएगा।
प्रदेश में अनुबंध के आधार पर तैनात जिन 83 नर्सों का कार्यकाल छह साल पूरा हो गया था, उन्हें शुक्रवार को नियमित कर दिया गया। सरकार की नीति के अनुसार यह आदेश जारी किया गया। इसके अलावा 75 स्टाफ नर्सों को प्रमोशन करने के लिए पूरी फाइल तैयार कर ली गई है।
सोमवार को फाइल पर हस्ताक्षर कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय के निदेशक डा.आरके शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले यह आदेश जारी किया जा रहा है, जिससे उनकी त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाए।
बिजली बोर्ड में भी 45 प्रमोशन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के 45 लिपिकों को प्रमोशन मिली है। उन्हें प्रमोट करके वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात किया गया है। शुक्रवार को ही बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जमवाल की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
बोर्ड प्रबंधन के इस कदम पर मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विद्या सागर शर्मा ने बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी और निदेशक प्रशासन एवं लेखा अक्षय सूद के प्रति आभार जताया। साथ ही अनुरोध किया कि जो पद खाली पड़े हैं, उसे भी प्रमोशन देकर भर दिया जाए।