आईपीएस/एचएएस अफसरों को नए साल का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में कई आईपीएस अफसरों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है। कुछ सीनियर पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। विजिलेंस प्रमुख और वरिष्ठ आईपीएस पृथ्वीराज को विजिलेंस से हटाकर टीटी एंड आर में भेजा गया है। इनकी जगह पर पदोन्नत हुए आईपीएस अफसर एसबी नेगी को तैनात किया है। एसबी नेगी के पास एडीजीपी सीआईडी का भी चार्ज रहेगा।
आईपीएस एपी सिद्दीकी आईजी साउथ रेंज से एडीजीपी के पद पर पदोन्नत हुए हैं। इन्हें एडीजीपी हेडक्वार्टर लगाया गया है। साल 2002 बैच के आईपीएस अफसर आसिफ जलाल, बृजमोहन शर्मा, और पुनीता भारद्वाज को नए साल पर पदोन्नति का तोहफा मिला है। तीनों अफसरों को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
1998 बैच के आईपीएस अफसर हिमांशु मिश्रा और डीके यादव को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। 1994 बैच के आईपीएस अफसर एस जेड एच जैदी को आईजी साउथ रेंज और हिमांशु मिश्रा को आईजी एपी एंड टी के पद पर नियुक्त किया है। 2003 बैच के दो आईपीएस अफसरों को ग्रेड पे दिया गया है। यह एक जनवरी 2016 से लागू होगा।
एचएएस अफसरों को बड़ा तोहफा, बढ़ी सैलरी
वहीं, विभिन्न पदों पर हिमाचल सरकार को अपनी सेवाएं दे रहे दस एचएएस अधिकारियों को 4-9-14 का टाइम स्केल दिया गया। इनमें चार अधिकारियों को चौदह साल, पांच को नौ और एक को सेवा के चार साल पूरे करने पर टाइम स्केल प्रदान किया गया।
चौदह साल की सेवा पूरी करने वाले एचएएस अधिकारियों में कुल्लू में तैनात भूमि अधिग्रहण अधिकारी कुमद सिंह, कुल्लू में ही एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट विनय सिंह, सोलन में तैनात असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर हरबंस सिंह ब्रैसकॉन और राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव रीमा कश्यप शामिल हैं।
नौ साल का सेवाकाल पूरा करने वालों में कांगड़ा स्थित डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज की एडिशनल डायरेक्टर डा. मधु चौधरी, सीएसके यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर पालमपुर के रजिस्ट्रार मनोज कुमार, टूरिज्म एंड सिविल एविएशन की एडिशनल डायरेक्टर प्रभा राजीव, सोलन के ज्वाइंट सीईओ बीबीएनडीए सतीश कुमार और एलिमेंटरी एजूकेशन के एडिशनल डायरेक्टर आशीष कुमार कोहली शामिल हैं।
इसी तरह पीडब्ल्यूडी के डिप्टी सेक्रेटरी केवल राम सैजल अपनी सेवा के चार साल पूरे कर चुके हैं। सभी अधिकारियों को नए टाइम स्केल का लाभ पहली जनवरी से मिलेगा।