{"_id":"3f42517cc8858fffea0127da2a14e587","slug":"promotion-in-electricity-borad-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड में कई अफसरों को प्रमोशन, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड में कई अफसरों को प्रमोशन, देखें लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बोर्ड ने शुक्रवार को 24 अफसरों को पदोन्नति देने के साथ स्थानांतरित कर दिया है। 12 अधीक्षकों को सेक्शन ऑफिसर, दो सेक्शन अफसरों को अवर सचिव, 3 निजी सचिवों को वरिष्ठ निजी सचिव और सात अतिरिक्त निजी सचिवों को निजी सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
कार्यकारी निदेशक कार्मिक रोहित जंबाल ने पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। सेक्शन ऑफिसर से अधीक्षक ग्रेड दो के पद पर पदोन्नत किए गए अफसरों में अमर चंद को ऊर्जा निदेशालय शिमला, हेम चंद को मंडी, श्याम नंद को पावर कॉरपोरेशन शिमला, सोहन लाल को शिमला, सरोजनी देवी को शिमला, प्यारेलाल को शिमला, अजय सिंह को हमीरपुर तैनात किया है।
विज्ञापन
वही, अश्वनी कुमार को धर्मशाला, प्रदीप मखैक को शिमला, किशोरी लाल को शिमला, चमनलाल चौहान को शिमला, ताराचंद को नाहन में पदोन्नति देकर भेजा गया है। इनके अलावा पांच अन्य सेक्शन अफसरों का भी तबादला किया गया है। बलवीर सिंह को हमीरपुर, भाल सिंह, सरनदास, प्रेम चंद और दिवान चंद का शिमला में तबादला किया गया है।
विज्ञापन
इन सभी अफसरों को दस फरवरी तक ज्वाइन करने को कहा गया है। वरिष्ठ निजी सचिव बनाए गए तीन निजी सचिवों में प्रकाश चंद, नीलम देवी और नवल किशोर शामिल हैं। अवर सचिव बनाए गए दो सेक्शन अफसरों में कल्पना देवी और मोहम्मद सैफ शामिल हैं। इनके अलावा अतिरिक्त निजी सचिव बने सात निजी सचिवों में बलवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, लेखराज धीमान, जोगिंद्र सिंह, रमेश कुमार, मीना कुमारी और मेहर चंद शामिल हैं।