फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   promotion and increment to himachal govt employees on diwali

दिवाली पर कर्मचारियों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट का तोहफा

Mon, 31 Oct 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 31 Oct 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
promotion and increment to himachal govt employees on diwali

हिमाचल सरकार ने दिवाली पर सैकड़ों कर्मचारियों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। पुलिस विभाग में शनिवार को 423 कांस्टेबलों को कार्यवाहक हेड कांस्टेबल प्रमोट किया गया है। इनके नए नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने 37 स्कूल लेक्चररों और 53 हेडमास्टरों को प्रिंसिपल की जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन


नई जिम्मेदारी के साथ इनके तबादला आदेश जारी करते हुए 15 दिन के भीतर नए स्कूलों में ज्वाइन करने को कहा है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने इंजीनियरों को 4-9-14 का टाइम स्केल जारी कर दिया है। निर्धारित समय पूरा करने वाले इंजीनियरों को ये लाभ मिलेगा। इस संबंध में सचिव सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कोटे से नियुक्त किए 16 टीजीटी
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की सिफारिश पर 16 टीजीटी को स्पोर्ट्स कोटे के तहत नियुक्ति दी है। टेट पास ट्रेंड ग्रेजुएट टीचरों को अनुबंध आधार पर यह नौकरी मिली है। शिक्षकों को 13990 रुपये के फिक्स मासिक वेतन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा कुमारी, पूनम वर्मा, मोनिका, प्रियंका जसवाल, नेहा बांश्टू, पूजा देवी, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, पूजा, ज्योति, अक्षय, आशीष कुमार, सुनीता, रेखा देवी, पूनम चंदेल और सिद्धार्थ को टीजीटी के पद पर नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed