{"_id":"113c4628e8911400d514ccd116044f14","slug":"programme-on-world-environment-day-at-gaiety-theatre","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेयटी में ‘राइज योर वॉयस नॉट सी लेवल’ कर मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेयटी में ‘राइज योर वॉयस नॉट सी लेवल’ कर मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 06 Jun 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की ओर से गेयटी थियेटर में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘राइज योर वायस नॉट सी लेवल’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान सचिव पर्यावरण एवं वन तरुण श्रीधर ने शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर छोटा शिमला, पंचायत भवन, ऑकलैंड हाउस, संजौली और चौड़ा मैदान से स्कूली बच्चों ने पर्यावरण रैली भी निकाली।
विज्ञापन
यह रैली गेयटी थियेटर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में पर्यावरण पर आधारित तीन स्किट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यर्थ प्रदार्थों से बने वस्त्रों का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
पेंटिंग में सीनियर वर्ग में सेंट एडवर्ड स्कूल के शिवम, जूनियर वर्ग में डीएवी स्कूल टुटू से आदित्य, सीनियर वर्ग की पृथ्वी दिवस पेंटिंग प्रतियोगिता में खलीनी स्कूल के मयंक, जूनियर वर्ग में डीएवी लक्कड़ बाजार से आर्यन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
‘ग्रीटिंग कार्ड डिजाइनिंग प्रतियोगिता’ में समरहिल स्कूल से अंबिका ने पहला, ‘बेस्ट क्लीन एंड ग्रीन स्कूल प्रतियोगिता’ में सरकारी स्कूलों में फागली जबकि निजी स्कूलों में ताराहाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
‘बेस्ट एनईएसी रिपोर्ट 2013-14’ में मशोबरा स्कूल, जैव विविधता विषय पर आधारित पोस्टर का पुरस्कार ताराहाल स्कूल की प्रांजल ने जीता। सफाई कर्मचारी में नरेश कुमार को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया।