फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   profile of himachal new governor kalraj mishra

हिमाचल भाजपा प्रभारी भी रह चुके हैं कलराज मिश्र, जानिए उनसे जुड़ी ये खास बातें

Mon, 15 Jul 2019 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jul 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
profile of himachal new governor kalraj mishra
कलराज मिश्र(फाइल फोटो)

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र हिमाचल के नए राज्यपाल होंगे। मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत अब गुजरात जाएंगे। राष्ट्रपति भवन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


कलराज मिश्र जल्द ही हिमाचल के 28वें राज्यपाल के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। कलराज मिश्र का जन्म 1, जुलाई 1941 को पूर्वी यूपी के गाजीपुर जिले के मलिकपुर में एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ। उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से एमए की डिग्री प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कलराज 1978 में अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। मिश्रा ने 1963 में पूर्वी यूपी के गोरखपुर से आरएसएस के प्रचारक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 

 

केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री भी बने

profile of himachal new governor kalraj mishra
कलराज मिश्र(फाइल फोटो)

नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र 1978, 2001 और 2006 में राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2012 में वे लखनऊ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। 2014 में देवरिया से सांसद चुनकर मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री बने थे।

मिश्र ने इस इस बार का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने कहा था कि वह पार्टी की दूसरी जिम्मेदारियां निभाएंगे। बता दें कि कलराज वर्ष 2010 से 2012 तक हिमाचल भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। इस दौरान सूबे में प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed