शिमला: ऊना के प्रो. विजयपाल बने कृषि लागत आयोग के अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:09 PM IST
सार
ऊना जिले के प्रोफेसर विजयपाल शर्मा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) का अध्यक्ष तैनात किया है। किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने प्रो. पाल को बधाई देते हुए कहा कि साधारण किसान परिवार से निकल कर देश के एक प्रतिष्ठित संस्थान के उच्च पद तक पहुंचना प्रो. पाल के लिए ही नहीं प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है।
विज्ञापन
प्रोफेसर विजयपाल शर्मा
- फोटो : संवाद