{"_id":"0fee3f485936d0d03eadb7a544199891","slug":"prof-nagesh-become-abvp-presdent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के नागेश बने एबीवीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के नागेश बने एबीवीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Nov 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के प्रो. नागेश को एबीवीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। हिमाचल जैसे छोटे राज्य से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राज्य इकाई ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
एबीवीपी के प्रांत मंत्री आशीष सिक्टा ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व महेंद्र पांडे ने विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री और उसके बाद एबीवीपी में उमेश दत्त ने भी राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का नेतृत्व किया है।
विज्ञापन
यह पहली बार है, जब पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर जैसे राज्य से पहली बार एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी हिमाचल को दी गई है। वे वर्तमान में विभाग में प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इनके मार्गदर्शन में दस शोधार्थी पीएचडी कर रहे हैं, जबकि 25 एमफिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
मंडी के रहने वाले हैं प्रो. नागेश
डा. नागेश ठाकुर मूलत: मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के समोहली गांव के रहने वाले हैं। प्रारंभिक शिक्षा चौंतड़ा स्कूल से हुई। मंडी के एमएलएसएम कॉलेज (सुंदरनगर) से बीएससी करने के बाद उन्होंने एमएससी और पीएचडी एचपीयू से की।
इसके बाद उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में फिजिक्स के प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दी। 1999 में उनका चयन एचपीयू में भौतिक विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य के पद पर हुआ।