फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   problems with parking on road

Shimla News: बेतरतीब पार्किंग से लोग परेशान, फुटपाथ और वर्षाशालिका में खड़ी कर रहे गाड़ियां

Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
problems with parking on road
संजौली-आईजीएमसी मार्ग प्रतिबंधित मार्ग होने के बावजूद राहगीरों को आवाजाही में झेलनी पड़ रही परेशानियां
विज्ञापन

आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार के मार्ग बंधित पर सड़क में हो रही बेतरतीब पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सड़कों पर वाहन मालिकों की मनमानी के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संजौली-आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार मार्ग प्रतिबंधित और बंधित मार्ग की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद यहां धड़ल्ले से बिना परमिट वाहन दौड़ रहे हैं, वहीं वाहन मालिकों ने फुटपाथ पर भी कब्जा कर लिया है। इस वजह से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वीरवार को संजौली काॅलेज के समीप सड़क किनारे बने फुटपाथ में एक साथ कई गाड़ियां खड़ी थीं। इस वजह से मजबूरी में लोगों को सड़क से आवाजाही करनी पड़ रही थी। मार्ग पर सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। इसमें बुजुर्गों के साथ ही स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे भी शामिल होते हैं। वाहन मालिकों की मनमानी के कारण हजारों लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। वहीं इसी मार्ग पर आईजीएमसी से लक्कड़ बाजार का हिस्सा बंधित मार्ग की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद धड़ल्ले से वाहन इस मार्ग पर दौड़ रहे हैं। वहीं बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा भी किया जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि लक्कड़ बाजार में पुलिस चौकी के साथ बनी वर्षाशालिका में ही लोगों ने दोपहिया वाहनों को खड़ा कर दिया है। इससे यहां लोगों को बैठने तक की सुविधा से वंचित रहना पड़ रह है। इसके बावजूद ऐसे वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी तरह से शहर के अन्य जगहों पर भी वाहन मालिक फुटपाथ के रास्तों को रोककर वाहनों को खड़ा कर रहे हैं, जिससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed