{"_id":"633eee1e90c0587126161469","slug":"pro-kabaddi-league-surendra-singh-of-himachal-will-lead-the-u-mumba-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Kabaddi League: यू मुंबा टीम की कमान संभालेंगे हिमाचल के सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pro Kabaddi League: यू मुंबा टीम की कमान संभालेंगे हिमाचल के सुरेंद्र सिंह
Thu, 06 Oct 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Oct 2022 08:34 PM IST
सार
अगस्त की शुरुआत में प्रो कबड्डी लीग के लिए सभी टीमों ने नीलामी प्रक्रिया में खिलाड़ियों के साथ करार किया गया। इसमें सुरेंद्र सिंह के साथ यू मुंबा ने 35.5 लाख रुपये में करार किया। लीग की शुरुआत से पहले सुरेंद्र को टीम का कप्तान चुना गया है।
विज्ञापन
देहलां के सुरेंद्र सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सीमावर्ती गांव देहलां के सुरेंद्र सिंह सात अक्तूबर से शुरू हो रही प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा की कमान संभालेंगे। उन्हें टीम का कप्तान चुना गया है। अगस्त की शुरुआत में प्रो कबड्डी लीग के लिए सभी टीमों ने नीलामी प्रक्रिया में खिलाड़ियों के साथ करार किया गया। इसमें सुरेंद्र सिंह के साथ यू मुंबा ने 35.5 लाख रुपये में करार किया। लीग की शुरुआत से पहले सुरेंद्र को टीम का कप्तान चुना गया है। सुरेंद्र अपने परिवार के साथ देहलां में रहते हैं। वहीं कबड्डी का अभ्यास करते हैं। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि खेलों को लेकर अधिकतर अभिभावकों की नकारात्मक सोच रहती है।
विज्ञापन
उनका मानना है कि अगर एकाग्र होकर किसी भी खेल में मेहनत की जाए तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। बताया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी खेल को नहीं छोड़ा और उन्हें मेहनत का फल मिल रहा है। वह 5वीं बार कबड्डी लीग में दमखम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से कई होनहार खिलाड़ी आगे निकल सकते हैं, लेकिन परिवार से सहयोग न मिलने और अन्य विपरीत परिस्थितियों में वे खेल छोड़ देते हैं। खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए कई सुधार होने चाहिए। सुरेंद्र का छोटा भाई भी कबड्डी खिलाड़ी है। उनके पिता जसवंत सिंह विदेश में चालक पद पर कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन