{"_id":"5838354c4f1c1b313513bea9","slug":"priyanka-wadra-land-case-hearing-postponded-in-hp-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका वाड्रा जमीन मामले की सुनवाई टली, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका वाड्रा जमीन मामले की सुनवाई टली, ये रही वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Nov 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी वाड्रा की जमीन से जुड़ी जानकारी न दिए जाने को लेकर वाड्रा की ओर से राज्य सूचना आयोग के आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 22 दिसंबर के लिए टल गई है।
विज्ञापन
सूचना मांगने वाले आरटीआई कार्यकर्ता देवाशीष भट्टाचार्य के वकील द्वारा भट्टाचार्य की ओर से मामले में पैरवी न किए जाने पर उन्हें 25 नवंबर की तारीख की सूचना दी गई थी, ताकि वह अपना पक्ष कोर्ट के सामने रख सके।
विज्ञापन
शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान पाया गया कि भट्टाचार्य को भेजे गए नोटिस की तामील बारे सूचना का इंतजार है। इस कारण मामले पर सुनवाई टल गई। ज्ञात रहे कि न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने वकील का आवेदन स्वीकार करते हुए भट्टाचार्य को 25 नवंबर के लिए नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे, ताकि वे अपने मामले की पैरवी कर सकें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा रखी है, जिसके तहत आयोग ने प्रार्थी देवाशीष भट्टाचार्य को जमीन सौदे से संबंधित मांगी गई सूचना देने के आदेश दिए थे। एसपीजी प्रोटेक्टि होने के नाते प्रियंका वाड्रा ने अपनी जमीन संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने पर आपत्ति जताई है। मामले पर सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।