फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi Vadra visit rain and flood affected areas in shimla Himachal Pradesh

Priyanka Gandhi: संसद के विशेष सत्र में हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का मामला उठाएगी कांग्रेस

Wed, 13 Sep 2023 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Sep 2023 07:11 PM IST
सार

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को प्रदेश की मदद करनी चाहिए। यह आपदा का समय है, इस समय राजनीति नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार यह न देखे कि हिमाचल में किसकी सरकार है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra visit rain and flood affected areas in shimla Himachal Pradesh
समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र का दौरा करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश-भूस्खलन से अत्यधिक नुकसान को देखते हुए कांग्रेस संसद के विशेष सत्र में हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का मामला उठाएगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राजधानी शिमला के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश की ओर से इस मुद्दे को पार्टी की सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तो उठाएंगी ही, साथ में कांग्रेस के अन्य सांसद भी हिमाचल प्रदेश के हित में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को प्रदेश की मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन


यह आपदा का समय है, इस समय राजनीति नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार यह न देखे कि हिमाचल में किसकी सरकार है। इसे यदि राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए तो प्रदेश की मदद हो सकती है। प्रदेश सरकार की भावना अच्छी है और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। प्रदेश में नेशनल हाईवे बहाल करने समेत कई काम ऐसे हैं जो केंद्र सरकार के अधीन हैं।

विज्ञापन

ऐसे में केंद्र को प्रदेश की मदद करनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों के घर ढह गए हैं। मनाली में भी उन्होंने नुकसान देखा है। यह ऐसा मौका है जब सबको मिलकर इस आपदा का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रदेश में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। प्रियंका ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ समरहिल, कृष्णानगर और कनलोग में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन

प्रियंका सुबह सबसे पहले समरहिल वार्ड के शिव बावड़ी मंदिर क्षेत्र पहुंचीं। यहां 14 अगस्त को भूस्खलन में 20 लोगों ने जान गंवा दी थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहाड़ी के ऊपर से हुए भूस्खलन में रेलवे ट्रैक समेत शिव मंदिर क्षेत्र पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। वार्ड पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने प्रियंका को बताया कि सावन के सोमवार के चलते मंदिर में सुबह से ही आसपास के लोगों की भीड़ थी। भारी बारिश के बीच अचानक इतना भूस्खलन हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। प्रियंका ने मृतकों के परिजनों से भी बात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मृतकों के परिजन भावुक भी हो गए। प्रियंका ने इसके बाद कृष्णानगर और कनलोग-बैम्लोई सड़क को हुए नुकसान का भी जायजा लिया।

विज्ञापन

सेब पर आयात शुल्क घटाकर कर रहे अमेरिका की मदद
प्रियंका ने कहा कि आपदा के बीच सेब का आयात शुल्क घटाकर केंद्र सरकार अमेरिका की मदद कर रही है। प्रदेश का बागवान आपदा से जूझ रहा है। उसकी मदद करने के बजाय विदेशी सेब की राह आसान की जा रही है। इस फैसले को लेकर प्रदेश के बागवानों में बहुत अधिक रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed