फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi Vadra to start election campaign in Himachal during Navratri

Priyanka Gandhi HP Visit: हिमाचल में नवरात्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

Wed, 07 Sep 2022 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Sep 2022 11:25 AM IST
सार

प्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। जिला कांगड़ा में 26 सितंबर के बाद प्रियंका गांधी की रैली प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra to start election campaign in Himachal during Navratri
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नवरात्र से हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। जिला कांगड़ा में 26 सितंबर के बाद प्रियंका गांधी की रैली प्रस्तावित है।  नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की केंद्रीय नेताओं से इस बाबत चर्चा हुई है। प्रदेश के नेताओं ने रैली के लिए स्थान चुनने पर मंथन शुरू कर दिया है। कांगड़ा शहर, फतेहपुर में रैहन या पालमपुर से विधानसभा चुनाव का कांग्रेस शंखनाद करने की तैयारी में है। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है।

विज्ञापन


प्रत्याशी तय करने के लिए आवेदनों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद राज्य चुनाव कमेटी की बैठक कर ली है। प्रत्याशियों के चयन के दूसरे चरण के लिए स्क्रीनिंग कमेटी को प्रस्ताव भेज दिया है।  इसी माह सितंबर अंत तक केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक संभावित है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने बड़े नेताओं की रैलियां करवाने के लिए रोड मैप बनाना भी शुरू कर दिया है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद प्रियंका गांधी की रैली से करने की योजना है। आगामी दिनों में हिमाचल में सियासत गरमाने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed