Priyanka Gandhi: कर्नाटक जीत के साथ बजरंगबली के दर प्रियंका, शिमला में कार्यकर्ताओं संग मनाया जीत का जश्न
प्रियंका ने राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भी यही सिखाया। कांग्रेस का पूरा प्रचार यही रहा था कि जनता के मुद्दों पर बात हो। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कर्नाटक जीत के साथ ही शिमला के विख्यात बजरंगबली के दर जाखू मंदिर पहुंचीं। इसके बाद शिमला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न भी मनाया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वह कर्नाटक की जनता को बधाई देना चाहती हैं। वहां की जनता ने पूरे देश में संदेश दे दिया है कि जनता अपनी समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है। अपने मुद्दों की बात होनी चाहिए। वहीं, पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिमला के छराबड़ा स्थित बेटी प्रियंका के आवास में बैठकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को जाना।
प्रियंका ने राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भी यही सिखाया। कांग्रेस का पूरा प्रचार यही रहा था कि जनता के मुद्दों पर बात हो। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे हैं। जनता विकास चाह रही है। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक ने साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति अब नहीं चलेगी। कर्नाटक की जनता ने अपना ध्यान एकदम केंद्रित रखा है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। राहुल भारत जोड़ो यात्रा में कर्नाटक में 91 विधानसभाओं में गए, उनमें से 75 प्रतिशत सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। खरगे ने मन बनाया कि कांग्रेस को जिताना ही है। एक महीने से वह कर्नाटक में रहे। उन्हीं के नेतृत्व में पूरा संचालन हुआ। डीके शिव कुमार और सिद्धारमैया को भी बधाई देती हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुछ वादे किए हैं और कर्नाटक की जनता को गारंटी दी है। अब गारंटी और वादे करने के लिए काम करना है। जाखू में माथा टेकने के बाद प्रियंका ने अपने फेसबुक पेज पर जाखू मंदिर में माथा टेकने की फोटो भी पोस्ट की ओर लिखा शिमला हिमाचल प्रदेश के जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व कर्नाटक की जनता के सुख, समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। मारुति नंदन आप सभी का कल्याण करें। यह उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली पर बयानबाजी भी मुद्दा बन गया था। दोपहर को प्रियंका कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन आईं, यहां उनका अभिनंदन हुआ। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य नेताओं के साथ बैठक भी की।