फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi Vadra meet Summerhill Shiv Babdi Landslide affected families

Priyanka Gandhi: प्रियंका से मिल फूट-फूटकर रोए हादसों में अपनों को खोने वाले, दी सांत्वना

Wed, 13 Sep 2023 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Sep 2023 06:58 PM IST
सार

आपदा में 17 साल के पोते को खोने वाली माया देवी फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। मृतक संजू के पिता मोहन सिंह ठाकुर को भी प्रियंका ने सांत्वना दी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra meet Summerhill Shiv Babdi Landslide affected families
प्रियंका गांधी को दर्द बयां करती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला के समरहिल वार्ड के शिव बावड़ी क्षेत्र में 14 अगस्त को आई आपदा में अपनों को खोने वाले परिजन प्रियंका गांधी से मिलने के बाद फूट फूटकर रो पड़े। प्रियंका का काफिला सुबह 10:20 बजे शिव बावड़ी पहुंचा। इस दौरान तीन पीड़ित परिवार भी मौके पर पहुंचे। प्रियंका ने इन्हें सांत्वना दी तो इनकी आंखों में आंसू आ गए। बोले कि इस आपदा ने कई परिवार उजाड़ दिए। आपदा में जान गंवाने वाले नीरज की मां शकुंतला ठाकुर ने प्रियंका से कहा कि उनके बेटे ने लोन लिया था।

विज्ञापन


अब इसे कौन चुकाएगा। सरकार उनका यह लोन माफ कर दे। आपदा में 17 साल के पोते को खोने वाली माया देवी फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। मृतक संजू के पिता मोहन सिंह ठाकुर को भी प्रियंका ने सांत्वना दी। करीब आधे घंटे तक यहां रुकी प्रियंका ने शिव मंदिर में माथा टेका और मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद के लिए कहा। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Priyanka Gandhi Vadra meet Summerhill Shiv Babdi Landslide affected families

कृष्णानगर के लोग बोले-हमारे घर बचा लो
कृष्णानगर के स्लॉटर हाउस क्षेत्र का भी प्रियंका ने जायजा लिया। यहां मौजूद वार्ड पार्षद बिट्टू कुमार और प्रभावित परिवारों ने प्रियंका से उनके घर बचाने की गुहार लगाई। कहा कि भूस्खलन के कारण उनके घरों पर खतरा मंडरा रहा है। सरकार इसे बचाए। प्रियंका ने मुख्यमंत्री को इस बारे में कदम उठाने को कहा। बाद में प्रियंका ने कनलोग में हुए भूस्खलन का भी जायजा लिया।

पुलिस ने येलो लाइन से भी हटवा दीं गाड़ियां
प्रियंका के दौरे से पहले पुलिस ने समरहिल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी सभी गाड़ियों को हटवा दिया। कई गाड़ियां जो येलो लाइन पार्किंग में खड़ी थी, उन्हें भी हटाया गया। इस पर लोग परेशान भी दिखे। वार्ड में पार्किंग न होने से लोगों को गाड़ियां दूसरे क्षेत्र में जाकर खड़ी करनी पड़ी। लोगों ने कहा कि वीआइपी मूवमेंट के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। काफिले के पहुंचने के दौरान बसों और टैक्सियों की आवाजाही भी करीब 40 मिनट तक रोकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed