{"_id":"5d581a948ebc3e89666d23c6","slug":"priyanka-gandhi-vadra-entered-home-with-her-husband-robert-vadra-in-charabra-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ अपने नए घर में रुकीं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ अपने नए घर में रुकीं प्रियंका गांधी
Sun, 18 Aug 2019 02:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
एक दशक बाद तैयार हुए छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में प्रियंका गांधी वाड्रा ने रहना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ छराबड़ा स्थित नए मकान में गृह प्रवेश किया। रविवार सुबह दोनों दिल्ली वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन
प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहली बार छराबड़ा स्थित अपने नए आशियाने में ठहरी हैं। इन दोनों ने भोजन भी अपने नए घर में ही किया। नए मकान के पास खाली जमीन में दो देवदार के पौधे भी रोपे।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर दोनों कुफरी और नेचर पार्क घूमने गए और करीब दो घंटे तक प्रकृति को निहारा। प्रियंका और रॉबर्ट के आशियाने में लौटते वक्त प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और युवा कांग्रेस ठियोग के दो बार अध्यक्ष रहे मनजीत खाची भी साथ रहे।
विज्ञापन