{"_id":"1b71d2a744445f5e3bd51674fcf042ad","slug":"priyanka-gandhi-s-summer-home-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र तक तैयार नहीं होगा प्रियंका का आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र तक तैयार नहीं होगा प्रियंका का आशियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी वाड्रा का आशियाना चैत्र नवरात्र तक ही तैयार होगा। इसे आगामी आश्विन नवरात्र तक बनाने का प्रियंका का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा। दो दिन तक अपने मकान का मुआयना करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। उनके सपनों का यह आशियाना शिमला के छराबड़ा में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका ने शिमला में मकान बनाने के लिए वर्ष 2007 में भूमि का चयन किया। वर्ष 2008 में शुरू किए इस भवन का निर्माण कार्य पूरा होने में अभी कम से कम छह महीने का समय लग जाएगा। इस मकान को बनाने के लिए करीब साढ़े चार बीघा भूमि की खरीद की गई।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में इस मकान की दो मंजिलें तैयार कर दी गईं, मगर प्रियंका को पसंद नहीं आईं और दोनों मंजिलें गिरा दी गईं। मकान बनाने वाली कंपनी को भी काम से हटा दिया गया। बाद में नई कंपनी को काम दिया गया। इसी बीच प्रियंका गांधी वाड्रा दर्जनों बार निर्माणाधीन मकान का जायजा लेने पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
दो बार तो उनकी मां एवं कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी भी यहां आ चुकी हैं। प्रियंका के इस मकान पर ढलानदार छत होगी। इन दिनों छत की वाटर प्रूफिंग चल रही है। आगामी दिनों में स्लेट लगानी भी शुरू कर दी जाएंगी। प्रियंका रविवार को शिमला आई थीं।
निर्माणाधीन मकान की बाउंड्री वाल लगाने का काम स्थानीय कारीगरों को दिया गया है। बाउंड्री वाल को करीब सात फुट की हाइट दी जा रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा से सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी भेंट की।