{"_id":"6653399a6b629449cc0415f4","slug":"priyanka-gandhi-reached-chharabra-rallies-and-road-show-from-monday-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi In Shimla: छराबड़ा पहुंची प्रियंका गांधी, कल से रैलियां और रोड शो, इस दिन तक हिमाचल में रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Priyanka Gandhi In Shimla: छराबड़ा पहुंची प्रियंका गांधी, कल से रैलियां और रोड शो, इस दिन तक हिमाचल में रहेंगी
Sun, 26 May 2024 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 26 May 2024 07:01 PM IST
सार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में अपने निवास छराबड़ा पहुंची हैं। हिमाचल में वह 29 मई तक रहेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार साढ़े पांच बजे अपने निवास छराबड़ा पहुंची हैं। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में उनकी हिमाचल में रैलियां, जनसभाएं होनी है। चंडीगढ़ से वह हेलिकाप्टर से कल्याणी हेलीपेड आईं। हिमाचल में वह 29 मई तक रहेंगी।
विज्ञापन
शिमला से ही प्रियंका गांधी सोमवार को चंबा और शाहपुर के चंबी में चुनावी जनसभा के लिए रवाना होंगी। इसके साथ ही 28 मई को वह गगरेट और कुटलैहड़ में चुनावी जनसभा करेंगी। इसी दिन बड़सर में उनका रोड शो भी होगा। शाम को शिमला लौटने के बाद वह 29 मई को सुबह हेलिकॉप्टर से कुल्लू के लिए रवाना होंगी। वहां मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा करेंगी। इसी दिन मंडी पहुंचकर चुनावी रोड शो करेंगी और शाम को वापस शिमला लौट आएंगी।
विज्ञापन
आनंद शर्मा के पक्ष में करेंगी प्रचार
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी सोमवार को विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी में जनसभा को संबोधित करेंगी। वह दोपहर 12:45 बजे वायु मार्ग के माध्यम से गगल एयरपोर्ट पर पहुचेंगी। इसके बाद वह सड़क मार्ग के माध्यम से चंबी के लिए रवाना होंगी। शाहपुर थाना के एसएचओ सुरजीत सिंह सिंह ने बताया कि प्रियंका की सुरक्षा में हिमाचल पुलिस के लगभग 500 के करीब जवान तैनात होंगे। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार करने में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका सोमवार को कांगड़ा आ रहीं हैं।
विज्ञापन