फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Priyanka Gandhi may rally on 10th in Thodo Maidan Solan

Priyanka Gandhi Rally: ठोडो मैदान सोलन में 10 अक्तूबर को रैली कर सकती हैं प्रियंका गांधी

Wed, 05 Oct 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 08:49 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली 10 अक्तूबर को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में प्रस्तावित है। इसके लिए वीरवार को अनुमति ली जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने ठोडो मैदान को लेकर ही प्रशासन पर जोर डाला है। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi may rally on 10th in Thodo Maidan Solan
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली 10 अक्तूबर को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में प्रस्तावित है। इसके लिए वीरवार को अनुमति ली जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने ठोडो मैदान को लेकर ही प्रशासन पर जोर डाला है। कांग्रेस ने पुलिस मैदान के लिए भी अनुमति मांगी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पुलिस मैदान में एबीवीपी के कार्यक्रम का तर्क देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वहां एवीबीपी का कार्यक्रम हुआ था। इसका सामान समेटने में अभी एक-दो दिन लग सकते हैं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी की रैली को लेकर एनएसजी की टीम भी पहुंचेगी। बता दें कि रैली को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने बैठक की थी। इसमें हिमाचल के सह प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहे। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के रैली को लेकर निर्णय लिया कि रैली में 40 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। यह भी तय किया गया कि कहां से कितने लोगों को लाना है। उसी हिसाब से कांग्रेस अब तैयारियों में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed