{"_id":"633d9ff5cce1b725276d167b","slug":"priyanka-gandhi-may-rally-on-10th-in-thodo-maidan-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi Rally: ठोडो मैदान सोलन में 10 अक्तूबर को रैली कर सकती हैं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Priyanka Gandhi Rally: ठोडो मैदान सोलन में 10 अक्तूबर को रैली कर सकती हैं प्रियंका गांधी
Wed, 05 Oct 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Oct 2022 08:49 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली 10 अक्तूबर को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में प्रस्तावित है। इसके लिए वीरवार को अनुमति ली जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने ठोडो मैदान को लेकर ही प्रशासन पर जोर डाला है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली 10 अक्तूबर को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में प्रस्तावित है। इसके लिए वीरवार को अनुमति ली जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने ठोडो मैदान को लेकर ही प्रशासन पर जोर डाला है। कांग्रेस ने पुलिस मैदान के लिए भी अनुमति मांगी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पुलिस मैदान में एबीवीपी के कार्यक्रम का तर्क देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वहां एवीबीपी का कार्यक्रम हुआ था। इसका सामान समेटने में अभी एक-दो दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी की रैली को लेकर एनएसजी की टीम भी पहुंचेगी। बता दें कि रैली को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने बैठक की थी। इसमें हिमाचल के सह प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहे। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के रैली को लेकर निर्णय लिया कि रैली में 40 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। यह भी तय किया गया कि कहां से कितने लोगों को लाना है। उसी हिसाब से कांग्रेस अब तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन