{"_id":"1eec24e5f74095472ce1cbe76aaef031","slug":"priyanka-gandhi-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों के साथ शिमला पहुंची प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारों के साथ शिमला पहुंची प्रियंका गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Aug 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को दोपहर बाद अचानक शिमला पहुंचीं। उन्होंने छराबड़ा जाकर लगभग चार घंटे तक अपने नए बनाए जा रहे मकान का मुआयना किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह देर शाम को विश्राम करने होटल वाइल्ड फ्लावर छराबड़ा पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनके कुछ संबंधी भी शिमला आए हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि उनका बुधवार को वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
प्रियंका पिछले कई साल से छराबड़ा में एक मकान बना रही हैं। यह मकान शिमला से लगभग 15 किलोमीटर दूर छराबड़ा में बनाया जा रहा है। प्रियंका एक बार इस मकान की एक मंजिल बनने के बाद उसे तुड़वा भी चुकी है।
विज्ञापन
इसे नए सिरे से बनाया जा रहा है। मंगलवार को भी प्रियंका ने इस मकान को बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। हालांकि, इसका निर्माण कार्य पूरा होने में अभी वक्त लग जाएगा।