फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka gandhi in shimla.

..तो पहाड़ी शैली में बनेगा प्रियंका गांधी का मकान

Fri, 07 Aug 2015 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Aug 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi in shimla.

प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंच गई हैं। उन्होंने शिमला के छराबड़ा में निर्माणाधीन घर की पहाड़ी शैली में तैयार करने के वास्तुकारों को निर्देश दिए। प्रियंका चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से छराबड़ा पहुंचीं। वह पहले होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल छराबड़ा गईं।

विज्ञापन


वहां से सीधे मकान की साइट पर पहुंचीं। इस अवसर पर उनके साथ मकान बना रहे दो वास्तुकार भी मौजूद थे। प्रियंका ने मकान की छत की रूपरेखा के बारे में जानकारी ली। यह छत पहाड़ी ढलानदार शैली में स्लेटों से बनाई जा रही है। इसके लिए काली स्लेटों का प्रबंध भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस की जिला शिमला ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष केहर सिंह खाची और उनके पुत्र एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के नेता मनजीत खाची भी विशेष रूप से मौजूद हुए। प्रियंका गांधी वाड्रा आज शिमला से वाया चंडीगढ़ दिल्ली लौट जाएंगी। यह मालूम रहे कि प्रियंका गांधी अपने निर्माणाधीन मकान का कई बार शिमला आकर मुआयना कर चुकी हैं। कुछ माह पहले वह सोनिया गांधी को इस भवन को दिखा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed