फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanka gandhi dream home in Chharabra shimla

इस खास मकसद से शिमला पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

Tue, 14 Jun 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Jun 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi dream home in Chharabra shimla
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को शिमला के छराबड़ा में निर्माणाधीन घर का मुआयना करने आ रही हैं। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी होंगी। प्रियंका के घर की छत बनकर तैयार हो गई है। खिड़कियां- दरवाजे बनाने का काम शुरू हो गया है। घर के काम से जुड़े प्रियंका के करीबी सूत्रों का कहना है कि आगामी सितंबर में आश्विन नवरात्र के दौरान प्रियंका विधिवत पूजा-पाठ कर गृह प्रवेश करेंगी।

विज्ञापन


इसके मद्देनजर तैयारियां जोर-शोर से चली हुई हैं। इन्हीं तैयारियों  का जायजा लेने प्रियंका वाड्रा मां सोनियां गांधी के साथ सोमवार को शिमला पहुंच रही हैं। सोनिया गांधी भी नए घर को पूरी तरह से पहाड़ी शैली में बनाने की पक्षधर हैं। हर काम उनकी और वास्तुकारों की सलाह पर हो रहा है।

विज्ञापन

तीन दिन तक शिमला में रुकेंगी प्रियंका

priyanka gandhi dream home in Chharabra shimla
शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का निर्माणाधीन घर।

सोनिया और प्रियंका गांधी तीन दिन तक शिमला में ही रुकेंगी। वे सोमवार सुबह चंडीगढ़ तक वायुमार्ग और फिर सड़क से शिमला पहुंचेगी। उनका किसी से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। तीनों दिन वे निर्माणाधीन घर में बचे हुआ काम ही करवाएंगी। दिल्ली और शिमला के वास्तुकार भी उनके साथ रहेंगे।

हर काम को बारीकी से चेक किया जा रहा है। वे बुधवार शाम को वापस नई दिल्ली लौटेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी इस भवन की तैयार दोनों मंजिलों को तुड़वा चुकी हैं। अब इसे पहाड़ी शैली में तैयार किया जा रहा है। दोमंजिला इस भवन में एक एटिक भी है। छत को पहाड़ी शैली में ढलानदार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed