फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   priyanjali got offers from bollywood

हिमाचल की एक और बेटी चली मायानगरी, बॉलीवुड से मिलने लगे ऑफर

Sat, 17 Dec 2016 08:56 AM IST
सुशील शर्मा/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
सुशील शर्मा/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Sat, 17 Dec 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
 priyanjali got offers from bollywood

हिमाचल की एक और बेटी मायानगरी जा रही है। हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की तनेहड़ पंचायत के छोटे से गांव में कांता देवी व लेखराज भंडारी के घर 1990 को जन्मी बेटी प्रियांजली ठाकुर को मायानगरी के ऑफर मिलने लगे हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में प्रियांजली ने मिस नार्थ प्रतियोगिता का खिताब झटका है।

विज्ञापन


वह एक पहाड़ी और दो पंजाबी गानों में भी आवाज दे चुकी हैं। मिस नॉर्थ बनने के बाद बॉलीवुड में फिल्मों में काम करने के लिए प्रियांजली को ऑफर मिल रहे हैं। प्रियांजली ने दसवीं तक की पढ़ाई तनेहड़ और जमा दो चंडीगढ़ से पूरी की। उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय से एमबीए और पीजीडीसीए की पढ़ाई की।
विज्ञापन


प्रियांजली को बचपन से मॉडलिंग का शौक था। इसमें उसके माता-पिता और भाई-बहन ने पूरा साथ दिया। प्रियांजली पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी हमेशा आगे रही। वह क्रिकेट की नेशनल प्लेयर व बालीवाल में स्टेट प्लेयर रह चुकी हैं। रत्न प्रोफेशनल यूथ चंडीगढ़ की नर्सिंग स्टूडेंट्स की ओर से करवाए गए  रैंपवाक में भी प्रियांजली ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगिंग, एंकरिंग के अलावा कई और भी हुनर

 priyanjali got offers from bollywood

हाल ही में रतन कालेज में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ थीम पर मिस्टर और मिस नार्थ इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें देशभर के विभिन्न शहरों से कई मॉडल ने भाग लिया, जिसमें भी खिताब अपने नाम किया। वह मॉडलिंग के साथ ही एंकरिंग व सिंगिंग भी करती हैं।

उनके मुख्य गानों में नाटी बैंग बैंग, आईफोन व पंजाबी में दिल ते लिखाया हैं। प्रियांजली ने कहा कि वह तीन भाई बहन हैं। उनके पिता की मृत्यु वर्ष 2005 में हो गई और पूरी जिम्मेवारी उनकी माता कांता देवी के कंधों पर आ गई। उन्होंने बताया कि इस मुकाम

तक पहुंचने में उनकी कड़ी मेहनत, उनके परिवार का बहुत सहयोग रहा है। पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, विजय कुमार, रवि दत्त, भवानी दत्त, प्रेम, प्रताप सकलानी ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed