फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private university sold thousands of degrees across the country without recognition of 36 courses, investigation team got solid evidence

हिमाचल: निजी विवि ने बिना मान्यता 36 कोर्सों की देशभर में बेच डालीं हजारों डिग्रियां, जांच टीम को मिले पुख्ता साक्ष्य

Sat, 30 Apr 2022 03:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Apr 2022 03:31 PM IST
सार

एसआईटी की अब तक की जांच में करीब 41,000 फर्जी डिग्रियां मिली हैं। पुलिस इस मामले में अभी तक 80 फीसदी जांच पूरी कर चुकी है। अब एसआईटी जल्द विश्वविद्यालय के खिलाफ तीसरी व अंतिम चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी। इसमें आरोपियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। 

विज्ञापन
Private university sold thousands of degrees across the country without recognition of 36 courses, investigation team got solid evidence
फर्जी डिग्री(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव भारती विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को 36 ऐसे कोर्स करवा दिए, जिनकी विश्वविद्यालय के पास मान्यता ही नहीं थी। फर्जी तरीके से करवाए गए इन कोर्सों की हजारों फर्जी डिग्रियां देश भर में बेची गईं, जिनसे लाखों रुपये कमाए गए। विवि प्रबंधन ने ऐसे कोर्स करवाने की निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग को भी जानकारी नहीं दी थी। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को इसके पुख्ता सबूत मिले हैं। एसआईटी की अब तक की जांच में करीब 41,000 फर्जी डिग्रियां मिली हैं। पुलिस इस मामले में अभी तक 80 फीसदी जांच पूरी कर चुकी है। अब एसआईटी जल्द विश्वविद्यालय के खिलाफ तीसरी व अंतिम चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी। इसमें आरोपियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी, अकाउंट्स स्टाफ, एजेंट और सहयोगी चार्जशीट में नामजद होंगे। एसआईटी के पास इन आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने भी आरोपियों की संपत्तियों को अटैच किया है। 

विज्ञापन


लाखों युवाओं का भविष्य भी अधर में
विश्वविद्यालय ने लाखों युवाओं के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। हालत यह है कि युवा जहां सरकारी या निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, विवि से हासिल डिग्री के चलते उनकी नौकरी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बीते दिनों पुलिस मुख्यालय में करीब 500 युवाओं ने अपने भविष्य को लेकर इस बारे में शिकायत की है। 
विज्ञापन


64 हार्ड डिस्क  और 12 मोबाइल कब्जे में
पुलिस ने विश्वविद्यालय के 64 हार्ड डिस्क और 12 मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जुन्गा प्रयोगशाला जांच को भेजे थे। इसमें पता चला है कि विवि के मालिक राज कुमार राणा और मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से जिला सिरमौर में खरीदी गई 115.02 बीघा जमीन और सोलन जिले के लाडो सुल्तानपुर में 35.4 बीघा संपत्ति को प्रशासन ने राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज करवाई है। राणा के परिवार के लोगों के बैंक खातों और ट्रस्ट के खातों की जांच की गई है। आरोपी की पत्नी और बेटी जो ऑस्ट्रेलिया में हैं, उनके खिलाफ  लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed