फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Private schools fee proposal will not be discussed in today himachal pradesh cabinet meeting

आज की कैबिनेट बैठक में नहीं जाएगा स्कूल फीस नियंत्रित करने का प्रस्ताव

Tue, 23 Feb 2021 04:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 23 Feb 2021 04:49 AM IST
विज्ञापन
Private schools fee proposal will not be discussed in today himachal pradesh cabinet meeting
हिमाचल कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की मंगलवार को प्रस्तावित बैठक में निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने के लिए बनाया जा रहा प्रस्ताव नहीं रखा जाएगा। विधि विभाग से प्रस्ताव की फाइल नहीं लौटी है। विधि विभाग ने शिक्षा विभाग से प्रस्ताव में संशोधित करने को लेकर कई अन्य जानकारियां भी मांगी है। इसके अलावा हरियाणा और गुजरात सरकार के फीस को लेकर अपनाए जा रहे पैट्रन पर भी मंथन जारी है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षण संस्थानों की फीस तय करने को गठित आयोग की तर्ज पर स्कूलों की फीस तय करने के लिए नया आयोग बनाने का विचार भी चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने के लिए 1997 के एक्ट में सरकार संशोधन करने जा रही है। विधानसभा के बजट सत्र में एक्ट संशोधित करने को वाई सर्कुलेशन भी आने वाले दिनों में मंत्रियों से इस प्रस्ताव पर साइन करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


सरकार ने बजट सत्र में निजी शिक्षण संस्थान नियामक एक्ट 1997 को संशोधित करने का फैसला लिया है। इसके तहत फीस निर्धारण के लिए एसएमसी, अभिभावकों या किसी अन्य कमेटी को शामिल किया जाएगा। वर्तमान एक्ट के तहत निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। निजी स्कूलों की फीस को लेकर लॉकडाउन के दौरान काफी हल्ला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली के निर्देश दिए थे। इन आदेशों के खिलाफ जाते हुए कई निजी स्कूलों ने स्कूल बंद होने के बावजूद कई तरह के फंड वसूले। इसको लेकर पूरे प्रदेश में अभिभावकों ने प्रदर्शन किए। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को कई संगठनों की ओर से निजी स्कूलों के खिलाफ ज्ञापन भी सौंपे गए। इसी कड़ी में सरकार ने निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए 1997 के एक्ट में संशोधन करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed