फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private schools cannot be forced to deposit fees in March itself

मार्च में ही फीस जमा करवाने को बाध्य नहीं कर सकते निजी स्कूल

Fri, 27 Mar 2020 11:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Mar 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Private schools cannot be forced to deposit fees in March itself
सांकेतिक तस्वीर

स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को मार्च में फीस जमा करवाने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मनमाने फरमान जारी करने वाले निजी स्कूलों को चेताते हुए हालात सामान्य होने के बाद ही फीस जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में सभी निजी स्कूलों को ईमेल से चेतावनी पत्र भेजे हैं। शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि आजकल पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति है, ऐसे में निजी स्कूल फीस जमा करवाने के लिए अभिभावकों पर बेवजह दबाव न बनाएं।

विज्ञापन


मनमानी करने वाले स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों से अभिभावकों ने मार्च में ही फीस जमा करवाने के निजी स्कूलों के फरमान से शिक्षा निदेशालय को बीते दिनों अवगत कराया है। अभिभावकों का कहना है कि लॉकडाउन की स्थिति में जब घर से बाहर निकलना मुश्किल है तो 30 मार्च से पहले फीस कैसे जमा करवाएं। छात्र अभिभावक मंच ने मनमानी करने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed